Move to Jagran APP

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ एक दूसरे के हुए 38 जोड़े

38 ष्श्रह्वश्चद्यद्गह्य द्दद्गह्ल द्वड्डह्मह्मद्बद्गस्त्र38 ष्श्रह्वश्चद्यद्गह्य द्दद्गह्ल द्वड्डह्मह्मद्बद्गस्त्र38 ष्श्रह्वश्चद्यद्गह्य द्दद्गह्ल द्वड्डह्मह्मद्बद्गस्त्र38 ष्श्रह्वश्चद्यद्गह्य द्दद्गह्ल द्वड्डह्मह्मद्बद्गस्त्र

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 11:35 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 11:35 PM (IST)
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ एक दूसरे के हुए 38 जोड़े
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ एक दूसरे के हुए 38 जोड़े

बाराबंकी : क्षेत्र के दुल्हदेपुर में हनुमत विराट महायज्ञ के चौथे दिन सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री गरीब कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत आश्रम प्रांगण में सोमवार को कुल 38 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे के हो गए। इन जोड़ों को कई गणमान्य लोगों ने सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। क्षेत्र के दुल्हदेपुर में हनुमत विराट महायज्ञ श्रीमछ्वागवत महापुराण कथा एक मार्च से हो रहा है। सोमवार को यहां पर सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया गया। दुल्हदेपुर कुटी के महंत बलराम दास महाराज की ओर से कराए जा रहे इस सामूहिक विवाह में पंडित अमित पुरोहित, काशी मोहित शास्त्री, कृष्ण कुमार तिवारी, सहित 11 लोगों की टीम ने अपने मंत्रोच्चार से शादी की रस्म पूरी कराई। आश्रम परिसर शहनाई व बैंड-बाजे से गूंज रहा था। गीत-संगीत के साथ वर-वधू ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई। इसके बाद अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। समारोह में आई महिलाएं मंगल गीत के माध्यम से शादी की सभी रस्में पूरी कर रही थीं। विवाह स्थल पर पहुंचे विधायक सतीश चंद शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने सामूहिक विवाह में प्रति जोड़े को 35 हजार रुपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह का आयोजित करना सराहनीय कदम है। इसके लिए मेरा पूरा सहयोग रहेगा। यह विवाह ऐसे धर्मस्थल पर हो रहे हैं जो दुर्लभ है। डीएम उदयभानु त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव के अलावा चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता, दिलीप मिश्रा, हरीश बिहारी द्विवेदी, पुरुषोत्तम तिवारी, युगल किशोर शुक्ला, पंकज तिवारी, राकेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। इनसेट - सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दो मुस्लिम जोड़ों का भी निकाह कराया गया। इसमें इस्लामपुर के इकरार ने यहां की नजमा के साथ निकाह किया। इसी प्रकार कुटी बरगदी कोट गोंडा के गुड्डू ने कटका की फूलजहां के साथ निकाह किया। काजी मोहम्मद ताहिर ने बताया रिश्तेदारों के बीच दोनों जोड़ों का निकाह कराया गया।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.