इंतजार में 27 किसान, 15 का ट्रॉली पर 12 का नीचे रखा धान
कस्बा बदोसरायं स्थित धान क्रय केंद्र पर पीएसी के पहरे में भी धान खरीद तेजी नहीं पकड़ पा रही है। धान तौल में सुस्ती के चलते ही दो बार किसानों में मारपीट हो चुकी है।
बाराबंकी : कस्बा बदोसरायं स्थित धान क्रय केंद्र पर पीएसी के पहरे में भी धान खरीद तेजी नहीं पकड़ पा रही है। धान तौल में सुस्ती के चलते ही दो बार किसानों में मारपीट हो चुकी है। जो तौल हो भी रही है उसमें लघु-सीमांत कृषकों को प्राथमिकता नहीं मिल पा रही है। बुधवार को क्रय केंद्र पर 27 किसान अपने धान की रखवाली करते मिले। इनमें से 15 किसानों का धान उनकी ट्रॉलियों पर व 12 किसानों का धान क्रय केंद्र पर जमीन में रखा है।
ब्लॉक का एकमात्र धान क्रय केंद्र होने से किसानों को धान बिक्री करने में सबसे बड़ी समस्या आ रही है करीब 25 किसान अपने धान के साथ क्रय केंद्र पर रहकर अपने धान की रखवाली कर रहे हैं।
लक्ष्य से बहुत दूर है खरीद : करीब 65 हजार क्विटल धान खरीद का लक्ष्य क्रय केंद्र का है, लेकिन यहां अभी तक 24 हजार क्विटल धान की तौल हो सकी है।
मारपीट में पांच लोग हो चुके हैं जख्मी : दो हफ्ते पहले क्रय केंद्र पर दो किसानों में पहले धान तौलाने को लेकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए थे। एक घायल युवक का ऑपरेशन लखनऊ के चिकित्सालय में किया गया। दोबारा फिर विवाद हुआ तो डेढ़ सेक्सन पीएसी क्रय केंद्र पर लगा दी गई।
टोकन तिथि का नहीं कोई मतलब : ग्राम खोर एत्मादपुर के किसान राम शंकर ने बताया कि आठ दिन पहले धान लेकर आए थे। केंद्र प्रभारी हर रोज कोई न कोई बहाना बताते हैं। लालपुर के राम प्रसाद ने बताया कि टोकन तिथि के बीते 10 दिन हो गए। जब से पीएसी लगी है तब से केंद्र प्रभारी सही बात भी नहीं बताते। बस एक-दो दिन में तौल कराने का आश्वासन देते हैं। क्रय केंद्र प्रभारी तेजभान सिंह ने बताया कि बिना नंबर के किसान धान लेकर केंद्र पर आ रहे हैं। मना करने पर नहीं मानते हैं।
------------------
इनसेट बीते एक माह में शुक्रवार और मंगलवार को हुई खरीद दिनांक तौल कराने वाले किसानों की संख्या चालीस क्विटल से कम तौल वाले किसान
10 नवंबर आठ किसान 04
13 नवंबर दस किसान 00
17 नवंबर विवरण अपलोड नहीं किया गया ---
20 नवंबर विवरण अपलोड नहीं किया गया ---
24 नवंबर 21 किसान 06
27 नवंबर 25 किसान 10
एक दिसंबर 24 किसान 05
चार दिसंबर 27 किसान 14
आठ दिसंबर 16 किसान 01 11 दिसंबर 17 किसान 03
15 दिसंबर 16 किसान 06
\ढ्ढ
(नोट : खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल धान खरीद सारांश से आंकड़े लिए गए हैं।)\ढ्ढ