राज्यसभा सदस्य डॉ. पीएल पुनिया सहित 15 मिले पॉजिटिव
बाराबंकी राज्यसभा सदस्य डॉ. पीएल पुनिया सहित 15 लोग कोरोना पॉजिटिव जांच में मिले हैं।
बाराबंकी: राज्यसभा सदस्य डॉ. पीएल पुनिया सहित 15 लोग कोरोना पॉजिटिव जांच में मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। राज्यसभा सदस्य डॉ. पीएल पुनिया ने पॉजिटिव आने के बाद दिल्ली में स्थित आवास में स्वयं को आइसोलेट किया है। रामसनेहीघाट के साहपुर, जैदपुर, पालपुर, जमालकमाल तकिया, खेवली देवा, सुमेरगंज में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। गढ़ी सतरिख, पुलिस लाइन, जमीन हुसेना बाद में दो-दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। अधिकांश को होम आइसोलेट किया गया है। जीआइसी सहित कई जगहों पर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। स्वागत किया: रामसनेहीघाट: कोरोना बीमारी से निजात पाकर स्वस्थ होकर प्रदेश भाजपा महामंत्री अनूप गुप्ता ने अयोध्या जाते समय भिटरिया चौराहे पर स्थित छोटी हनुमान गढ़ी भिटरिया में माथा टेका। यहां स्वागत किया गया। विधायक सतीश चंद्र शर्मा, अवधेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश तिवारी, दुर्गा प्रसाद पांडेय, विवेक तिवारी, राकेश लोधी, वीरेंद्र पांडेय, मुलायम सिंह यादव, सुरेंद्र मिश्र, अनुज वर्मा, पंकज तिवारी, अनुज शुक्ल, रूपेश प्रताप, प्रदीप सिंह, अनिल सिंह, कमलेश वर्मा आदि मौजूद रहे।