जनेस्मा में क्वारंटाइन किए गए 15 लोग
जनेस्मा बनेगा 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड
बाराबंकी: जनेस्मा महाविद्यालय को आइसोलेशन वार्ड के लिए प्रशासन ने अधिग्रहीत किया है। यहां थर्मों स्क्रीनिग में अगर बुखार पाया जाता है तो मरीज को क्वारंटाइन किया जाएगा। देर शाम तक प्रशासनिक अधिकारी यहां आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करते रहे। यहां पर भोजन की व्यवस्था जनेस्मा प्रशासन की ओर से मरीजों के लिए की गई है।
100 मरीज हो सकते हैं यहां भर्ती: जनेस्मा में कुल 100 मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हो सकते हैं। शाम तक करीब थर्मों स्क्रीनिग में बुखार पाए गए 15 व्यक्तियों को सुरक्षा के ²ष्टिगत यहां पर भर्ती कराया गया है।
संस्थान आया आगे : कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से बचाने के लिए जगन्नाथ बक्श सिंह जेबीएस इंस्टीट्यूट आगे आया है। संस्थान परिसर को आइसोलेशन वार्ड के रूप में प्रयोग करने के लिए प्रशासन से आग्रह किया है। संस्थापक अंगद सिंह ने रामसनेहीघाट क्षेत्र के एसडीएम को दिए गए पत्र में कहा है कि उनके संस्थान को 50 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाकर कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों को भर्ती करा सकते हैं।