12 मिले पॉजिटिव, 703 की रिपोर्ट निगेटिव
कोरोना की जांच में बुधवार को 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 703 की निगेटिव आई। 808 लोगों के नमूने जांच के लिए और भेजे गए। अब तक 6957 केस जिले में पाए गए। 6683 स्वस्थ हुए। 192 सक्रिय केस हैं।
बाराबंकी: कोरोना की जांच में बुधवार को 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 703 की निगेटिव आई। 808 लोगों के नमूने जांच के लिए और भेजे गए। अब तक 6957 केस जिले में पाए गए। 6683 स्वस्थ हुए। 192 सक्रिय केस हैं।
बुधवार को शहर के मुहल्ला आजादनगर, गायत्री मंदिर के पीछे ओबरी, हिद मेडिकल कॉलेज, तिलकपुरवा, हरख के गेहंदवर, कस्बा सिद्धौर व बिबियापुर, सीएचसी सूरतगंज व त्रिवेदीगंज के चंदौली व धौरहरा में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिले के 10 लोग केजीएमयू लखनऊ, तीन डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्वेद संस्थान लखनऊ, चंदन हास्पिटल, मैकवेल हॉस्पिटल व अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ में एक-एक, मेयो हॉस्पिटल गदिया में चार, हिद हॉस्पिटल सफेदाबाद में नौ व्यक्ति इलाज के लिए भर्ती हैं।