1166 ग्राम प्रधानों ने दिया एक दिन मानदेय
1166 ग्राम प्रधानों ने दिया एक दिन मानदेय
By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 11:05 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2020 11:05 PM (IST)
बाराबंकी : जिले के 1166 ग्राम प्रधानों ने एक दिन का मानदेय देने का एलान किया है। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी प्रधानों ने बात हुई है, उन्होंने ने एक दिन का मानदेय देने का एलान किया। जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र लिखा गया है कि एक दिन का मानदेय काट कर अगले महीना भेजा जाए। यह पैसा कोरोना से निपटने के लिए होगा। वहीं विकास खंड पूरेडलई के ब्लॉक अध्यक्ष दानबहादुर सिंह ने पत्र लिखा है कि यहां के सभी ग्राम प्रधान एक महीने का मानदेय देंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें