Move to Jagran APP

बांदा में यमुना व बागै नदी के अधूरे पुलों के कार्यों में आएगी तेजी

जागरण संवाददाता बांदा यमुना नदी में जिले को फतेहपुर से जोड़ने वाले औगासी पुल और बागै नद

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 04:44 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 04:44 PM (IST)
बांदा में यमुना व बागै नदी के अधूरे पुलों के कार्यों में आएगी तेजी
बांदा में यमुना व बागै नदी के अधूरे पुलों के कार्यों में आएगी तेजी

जागरण संवाददाता, बांदा : यमुना नदी में जिले को फतेहपुर से जोड़ने वाले औगासी पुल और बागै नदी में चित्रकूट को जोड़ने वाले ममसी पुल के निर्माण में अब तेजी आएगी। शासन ने दोनों पुलों के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये सेतु निगम को जारी कर दी है।

loksabha election banner

बबेरू क्षेत्र से फतेहपुर जाने के लिए जिले वासियों को अभी लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। जबकि यहां से व्यापारिक आवागमन ज्यादा है। इसी तरह बागै नदी में उस पार चित्रकूट की सीमा है। यहां पहाड़ी और ओरा जाने के लिए जिलेवासियों को 40 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। सपा शासन काल में इन समस्याओं को दूर करने के लिए औगासी में यमुना नदी पुल और बागै नदी में ममसी में पुल बनाने की स्वीकृति मिली थी। सपा के बाद भाजपा की सरकार आने पर बजट की कमी हो गई। उपेक्षा के चलते इन पुलों का कार्य रुक गया। औगासी पुल की लागत 65 करोड़ 26 लाख 90 हजार रुपये है। इसमें से सेतु निगम को 41 करोड़ 29 लाख रुपये अब तक मिल चुके हैं। इस राशि से पिलर का कार्य पूरा हो गया है। करीब 70 फीसद कार्य होने के बाद बिना बजट ठप पड़ा था। उधर, बागै नदी में ममसी पुल की लागत 24 करोड़ 76 लाख 30 हजार रुपये है। यह भी वर्ष 2012 में स्वीकृत हुआ था। अब तक इसमें सेतु निगम को 8 करोड़ 94 लाख 44 हजार रुपये मिल चुके हैं। इसके बाद से बजट नहीं मिला। शासन ने अब दोनों पुलों के लिए बजट जारी कर दिया है। औगासी पुल के लिए 1.13 करोड़ रुपये मिले हैं। जबकि ममसी के लिए 48 लाख 56 हजार रुपये दिए गए हैं। अब कुल लागत में इस पुल के लिए 2.28 करोड़ रुपये मिले हैं। जबकि औगासी पुल के लिए अभी तक 53 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। बजट मिलने से अब पुल के निर्माण कार्य में तेजी आएगी। पुल बन जाने से जिलेवासियों के लिए फतेहपुर और चित्रकूट की पहाड़ी ब्लाक का रास्ता आसान हो जाएगा। प्रदेश सरकार के उप सचिव राजेश कुमार अग्रवाल ने मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को जारी पत्र में कहा है कि इस धनराशि का उपयोग सिर्फ पुल के निर्माण में ही किया जाए।

------------

निर्माणाधीन पुलों की प्रगति पर एक नजर :

पुल का नाम लागत आवंटित अभी मिली

औगासी 65.26 41.29 1.13

ममसी 24.76 8.94 48.56 (लाख में)

-----------------

नोट-मिली धनराशि करोड़ में

------------

-शासन ने बागै व यमुना में निर्माणाधीन पुलों के लिए धनराशि मिल गई है। सेतु निगम उप प्रबंधक से तत्काल तेजी से कार्य शुरू कराने को कहा गया है। ताकि अगली किस्त के लिए फिर डिमांड भेजी जा सके।

-आनंद कुमार सिंह, जिलाधिकारी, बांदा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.