Move to Jagran APP

महिलाओं ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

जागरण संवाददाता बांदा शहर के एक रेस्टोरेंट मे महिला हार्पर क्लब ओल्ड की महिलाओं ने

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 04:46 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 04:46 PM (IST)
महिलाओं ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
महिलाओं ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, बांदा : शहर के एक रेस्टोरेंट मे महिला हार्पर क्लब ओल्ड की महिलाओं ने करवा चौथ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गयी। इसमें पारंपरिक त्योहार में आधुनिक चलन का समावेश करने पर चर्चा व प्रयोग किये गये। नई पीढी की नव वधुएं भी अपनी प्राचीन परंपराओं व आस्थाओं से जुडी रह सकें।

loksabha election banner

महिला हार्पर क्लब ओल्ड की सदस्यों ने करवा चौथ पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पारंपरिक त्योहार में आधुनिक चलन का भी समावेश करने पर चर्चा व प्रयोग किये गये। महासचिव संतोष गुप्ता ओमर ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्सर परिवारों मे यह देखने मे आ रहा है कि आधुनिक रंग ढंग मे पढ़ी लिखी पीढी प्राचीन परंपराओं व त्योहारों मे रूचि नही लेती। उनमें कम समझ के चलते आस्था कम व औपचारिकता ज्यादा होती है। शहर के एक स्टूडियो की निदेशक निशा गुप्ता ने करवा चौथ मे प्रयोग होने वाली सामग्रियों को बडे आकर्षक रूप मे बनाया। क्लब की कार्यकारी अध्यक्ष व वरिष्ठ समाज सेविका आशा सिंह ने कार्यक्रम पर खुशी जताई। गीत-संगीत-नृत्य व मनोरंजक खेलो का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सुधा सिंह, नूतन गुप्ता, नेहा अग्रवाल, निधि गुप्ता, सुधा गुप्ता, सुनीता पटेल, प्रियंका भारद्वाज, अर्चना शुक्ला, गीता अग्रवाल, मानसी मिश्रा, नीलम गोयल, सुनीता अग्रवाल, सीमा दुआ, नीतू गुप्ता आदि ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.