बागे नदी का जलस्तर घटा, लोगों ने ली राहत की सांस
संवाद सूत्र बदौसा पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश सोमवार को दिन थमी नजर आयी। इसक
संवाद सूत्र बदौसा : पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश सोमवार को दिन थमी नजर आयी। इसके चलते एक दिन पहले उफान में चल रहे बरसाती नाले व नदियों की रफ्तार धीमी हो गई। क्षेत्र की बागे व नालों का जलस्तर भी नीचे की ओर तेजी से गिरना प्रारंभ हो गया है।
सोमवार को सुबह से मौसम एकदम साफ, सुहाना रहा। इससे ग्रामीण अंचलों के लोगों की बाजारों में चहल-पहल भी देखने को मिली। अस्त-व्यस्त चल रहे जनजीवन में सुधार दिखाई दिया। वहीं बागे नदी में खतरे के निशान के लिए बनाए गए पुल के खंभों के चिह्न मीटर गेज के निशान नष्ट हो चुके है। इससे सटीक जल स्तर का पता नहीं चल पाता है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से पुल के खंभे पर बागै नदी के जल स्तर की जानकारी के लिए चिह्न बनवाए जाने की मांग की है।