Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश कभी बीमारू था, अब बना देश में विकास का माडल

जेपीएस राठौर ने शनिवार को यहां प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Jul 2022 07:48 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2022 07:48 PM (IST)
उत्तर प्रदेश कभी बीमारू था, अब बना देश में विकास का माडल
उत्तर प्रदेश कभी बीमारू था, अब बना देश में विकास का माडल

उत्तर प्रदेश कभी बीमारू था, अब बना देश में विकास का माडल

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, बांदा : प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने शनिवार को यहां प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कभी बीमारू हुआ करता था। अब यह देश में विकास का माडल बन गया है। अपराध और माफिया पर पूरी तरह अंकुश है। माफिया व अपराधी खुद जेल जाने की सिफारिश करते हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से यहां के जिलों में अब तेजी से विकास होगा।

कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को दोपहर राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर मीडिया से वार्ता की। कहा कि सरकार ने 100 दिन में ही सुशासन, चुस्त दुरूस्त कानून व्यवस्था एवं जन कल्याण के कार्यक्रम लागू करके प्रदेश को बहुमुखी विकास की ओर अग्रसर किया है। कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बेहतर हो रही है। अपराधी जमानत कराकर बाहर आने में डर रहे हैं। माफिया बुलडोजर की दहशत से भयभीत हैं। पूरे प्रदेश धार्मिक स्थलों से 75000 लाउड स्पीकरों को हटवाया है। अब तक 16158 अपराधियों पर कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री ने तय किया हैै कि पांच वर्षों में प्रदेश को ‘‘वन ट्रिलियन इकानामी’’ बनाएंगे। अब सरकार 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके किसान को तीन हजार प्रति माह पेंशन दे रही है। एक्सप्रेस-वे से बुंदेलखंड के लोंगो को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। बुंदेलखंड के सभी जनपदों में गौ आधारित खेती का क्रियान्वयन किया जा रहा है। खाद की किल्लत दूर करने के लिए साॅलिड यूरिया से भी अच्छी खाद नैनो का वितरण शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीएम गतिशक्ति महायोजना पोर्टल में 50 करोड़ से ऊपर के सभी कार्यों की जानकारी उपलब्ध रहेगी। राजस्व विभाग के उमंग ऐप पर आय, निवास और जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जनता की परेशानी को देखते हुए प्रदेश में पेट्रोल पर 9.50 रुपये व डीजल पर सात रुपये प्रति लीटर वैट घटाया गया है। रोजगार देने के मामले में उत्तर प्रदेश ने सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह, जिलाधिकारी अनुराग पटेल, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, सीडीओ वेद प्र्रकाश मौर्या, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.