व्यापारियों ने संपूर्ण बाजार खोलने की मांगी अनुमति
जाए। बैंक ऋण पर ब्याज में छूट दी जाए। संपूर्ण बाजार को बंद होने के बाद प्रतिदिन सैनिटाइज किया जाए। व्यापारियों ने कहा कि गर्मी की अधिकता के कारण जलापूर्ति का समय बढ़ाया जाए। कई मोहल्ले पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। वहां टैंकर भेजे जाएं। साप्ताहिक बंदी क्षेत्रीय आधार पर लागू की जाए। मिष्ठान्न भंडार एवं जलपान की दुकानों को सुबह 7 बजे से खोलने की स्वीकृति दी जाए जिससे जरूरतमंदों को समय से खाद्य सामग्री मिल सके। व्यापारियों ने कहा कि प्रतिदिन संपूर्ण बाजार खो
जागरण संवाददाता, बांदा : जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को अपनी समस्याएं बताई। पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के नाम सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर जिले का संपूर्ण बाजार एकसाथ खोलने की अनुमति मांगी है।
मंगलवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश युवा संगठन मंत्री स्वदेश शिवहरे, जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सर्राफ, नगर अध्यक्ष संतोष अनशनकारी ने एडीएम से मुलाकात की। उन्हें व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि जितनी बिजली उतना दाम का फार्मूला लागू किया जाए। कहा कि लॉकडाउन के समय का बिल न वसूला जाए। स्कूल-कालेजों में तीन माह का शिक्षण शुल्क माफ किया जाए। बैंक ऋण पर ब्याज में छूट दी जाए। संपूर्ण बाजार को बंद होने के बाद प्रतिदिन सैनिटाइज किया जाए। व्यापारियों ने कहा कि गर्मी की अधिकता के कारण जलापूर्ति का समय बढ़ाया जाए। कई मोहल्ले पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। वहां टैंकर भेजे जाएं। साप्ताहिक बंदी क्षेत्रीय आधार पर लागू की जाए। मिष्ठान्न भंडार एवं जलपान की दुकानों को सुबह 7 बजे से खोलने की स्वीकृति दी जाए जिससे जरूरतमंदों को समय से खाद्य सामग्री मिल सके। व्यापारियों ने कहा कि प्रतिदिन संपूर्ण बाजार खोला जाए। दिलीप गुप्ता, शिवपूजन, कमलेश, प्रेम गुप्त आदि मौजूद रहे।