Move to Jagran APP

आज फैसले की घड़ी, बदलेगा इतिहास

शिवा अवस्थी चित्रकूट आखिरकार फैसले की घड़ी आ गई। गुरुवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 May 2019 10:42 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 06:22 AM (IST)
आज फैसले की घड़ी, बदलेगा इतिहास
आज फैसले की घड़ी, बदलेगा इतिहास

शिवा अवस्थी, चित्रकूट : आखिरकार फैसले की घड़ी आ गई। गुरुवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद दोपहर तक बुंदेलखंड की बांदा-चित्रकूट लोकसभा क्षेत्र के आठ उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा खुल जाएगा। आने वाले रुझान से हार-जीत का रुख साफ होगा। आजादी के बाद से लगातार दूसरी बार किसी के नहीं जीतने की स्थिति बरकरार रहेगी लेकिन इतिहास में बदलाव जरूर होगा। यहां पर तीनों पूर्व सांसदों में से किसी एक के सिर जीत का सेहरा बंधेगा। भाजपा की जीत पर पहली बार विधायक रहते हुए किसी जनप्रतिनिधि के सांसद बनने से इतिहास बदल जाएगा। सपा-बसपा गठबंधन व कांग्रेस की जीत पर नई इबारत लिखी जाएगी। कांग्रेस 35 साल बाद जीत का पाला छू लेगी जबकि गठबंधन की मिसाल कायम होगी।

loksabha election banner

2014 लोकसभा और 2017 विधानसभा चुनाव के लिहाज से यहां गणित उलझा है। वर्तमान में पांचों सीटों पर भाजपा के विधायक हैं जबकि दो सीटों पर सपा-बसपा के कुल वोट मिलाने पर भाजपा पिछड़ रही है। लोकसभा चुनाव 2014 में जीत दर्ज करने वाले भाजपा प्रत्याशी भैंरो प्रसाद मिश्रा को 39.85 फीसद मत मिले थे जबकि सपा और बसपा प्रत्याशी क्रमश: 22.1 और 26.36 प्रतिशत वोट पाए थे। सपा-बसपा इस बार गठबंधन के तौर पर मैदान में हैं। इसलिए दोनों के मत फीसद के आंकड़ों से भाजपा पीछे है। वैसे, विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा ने अपने रिकार्ड को और बेहतर किया है। चित्रकूट सदर, मानिकपुर, बबेरू, बांदा व नरैनी में पार्टी के उम्मीदवार विधायक बने थे। इनमें चित्रकूट और बबेरू को छोड़कर बांदा, नरैनी और मानिकपुर में बसपा, सपा-कांग्रेस गठबंधन के वोट मिलाने पर भी भाजपा भारी थी। अब लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा का गठबंधन है जबकि कांग्रेस अकेले लड़ी है। कांग्रेस भी 35 साल बाद उपस्थिति दर्ज करा रही है। 2014 चुनाव के आंकड़ों के लिहाज से गठबंधन भारी है जबकि मोदी लहर भाजपा को सबसे आगे कर रही है।

इन सीटों पर भारी रही थी भाजपा

मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र

प्रत्याशी और दल मिले मत

आरके सिंह पटेल (भाजपा) 84,988

संपत पाल (कांग्रेस) 40,524

चंद्रभान सिंह पटेल (बसपा) 32,498 नरैनी विधानसभा क्षेत्र

प्रत्याशी व दल मिले वोट

राज करन कबीर-भाजपा 92,412

भरतलाल दिवाकर-कांग्रेस 47,405

गयाचरन दिनकर-बसपा 44,610 बांदा विधानसभा क्षेत्र

प्रत्याशी व दल मिले वोट

प्रकाश द्विवेदी-भाजपा 83169

मधुसूदन कुशवाहा-बसपा 50341

विवेक कुमार सिंह-कांग्रेस 32230

------

यहां पर सपा-बसपा गठबंधन जोड़ने से भाजपा पीछे

बबेरू विधानसभा क्षेत्र

प्रत्याशी और दल मिले वोट

चंद्रपाल कुशवाहा-भाजपा 76,187

किरन यादव-बसपा 53886

विशंभर सिंह यादव-सपा 51693 चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र

प्रत्याशी व दल मिले मत

चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय-भाजपा 90,366

वीर सिंह पटेल-सपा 63,430

जगदीश प्रसाद गौतम-बसपा 47,780

-----

इनकी किस्मत का होगा फैसला

आरके सिंह पटेल : भारतीय जनता पार्टी

बाल कुमार पटेल : भारतीय जनता पार्टी

श्यामा चरण गुप्ता : सपा-बसपा गठबंधन

महेंद्र : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

छोटे लाल : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया

मीरा देवी : स्वतंत्र जनता राज पार्टी

सिराज राहत खान : आंबेडकर समाज पार्टी

राम प्रताप : निर्दलीय

......

2014 के परिणाम पर एक नजर

उम्मीदवार पार्टी मत

भैरो प्रसाद मिश्र भाजपा 3,42,066

आरके सिंह पटेल बसपा 2,26,278

बाल कुमार पटेल सपा 1,89,730

विवेक कुमार सिंह कांग्रेस 36,650


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.