बीमारी से आजिज आकर वृद्ध ने की थी खुदकुशी
जागरण संवाददाता बांदा ट्रेन कटे मिले वृद्ध की स्वजन ने पहचान कर ली। उन्होंने बताया कि बीमा
जागरण संवाददाता, बांदा : ट्रेन कटे मिले वृद्ध की स्वजन ने पहचान कर ली। उन्होंने बताया कि बीमारी से आजिज आकर उन्होंने खुदकुशी की है। फेस बुक में फोटो डालने से उन्हें घटना की जानकारी हो सकी है।
हमीरपुर जनपद के भरुआ सुमेरपुर रेलवे स्टेशन के आगे होम आउटर सिग्नल के पास मंगलवार को रेलवे कर्मियों को 75 वर्षीय वृद्ध का कटा शव मिला था। रेलवे के मेमो भेजने पर पुलिस ने शव का अज्ञात में पंचनामा कराया था। शुक्रवार को जीआरपी थाने पहुंचे वृद्ध के नाती रोहित कुमार ने उनकी पहचान अपने बाबा धनीराम निवासी ग्राम बेरी कुरारा हमीरपुर के रूप में की है। उसने बताया कि वह कैंसर से पीड़ित थे। जिसके चलते उन्हें शारीरिक तकलीफ रहती थी। इसी के चलते मालगाड़ी से कटकर खुदकुशी करना लग रहा है। वह घर से बिना बताए निकले थे। उनके घर न लौटने पर वह खोजबीन कर रहे थे। इसके बाद फेसबुक में उनके गुम होने के बारे में फोटो व सूचना डाली थी। हमीरपुर के एक व्यक्ति ने उन्हें स्टेशन के पास घटना होने की जानकारी दी थी। उनके एक बेटा है। कुल सवा बीघा पट्टे की जमीन है। इससे मजदूरी से घर का खर्च चलता है।
जान बचने के बाद पति ने दी पत्नी को मुखाग्नि: जिदगी व मौत के बीच 12 घंटे जूझने के बाद पति की किसी तरह जान बच सकी है। उसने अपनी दिवगंत पत्नी को खुद मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया है। हालांकि घटना के दूसरे दिन भी मायके पक्ष से पुलिस को कोई तहरीर नही मिली हैं। पति-पत्नी ने एक साथ जहरीला पदार्थ खाया था।
बिसंडा थानाक्षेत्र के लोधन पुरवा निवासी मेड़ेलाल के दो पुत्रों में छोटे लड़के श्यामलाल व उसकी पत्नी ममता ने आपसी कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसमें जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी ममता की मौत हो गई थी। पति श्यामलाल को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर किया गया था।कई घंटे के उपचार के बाद स्वस्थ्य हुए पति ने पत्नी के पोस्टमार्टम के बाद शव का शुक्रवार की शाम गांव में अंतिम संस्कार किया है। स्वजन ने बताया कि सात माह पूर्व हुए विवाह के बाद दोनों अन्य स्वजन से अलग रह रहे थे। लेकिन इसके बाद भी दोनों बीच आए दिन आपसी झगड़ा होता रहता था। हालांकि दोनों के बीच झगड़ा किस वजह से हुआ था। स्वजन ने बताने में अनभिज्ञता जाहिर की है। जबकि पुलिस का कहना है कि पति के शराब का लती होने से अक्सर झगड़ा होता था। पति श्यामलाल मजदूरी करता है। बिसंडा थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।