मुकदमे में समझौते से इन्कार पर महिला को डंडे से पीटा, दी तहरीर
मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहे थे।

मुकदमे में समझौते से इन्कार पर महिला को डंडे से पीटा, दी तहरीर
जागरण संवाददाता, बांदा : मुकदमे में समझौते से इन्कार पर किराए पर रहने वालों ने महिला को बंधक बनाकर पीटा। सुबह पति ने थाने पर तहरीर दी है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव निवासी मनोज किराए पर कार चलाता है। उसका घर में किराए पर रहने वालों से युवकों से एक सप्ताह पहले विवाद हो गया था। आरोप है कि युवकों ने कुल्हाड़ी और फरसे से वारकर घायल दिया था। जिसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शनिवार की शाम मनोज बुकिंग पर कार लेकर चला गया। घर पर पत्नी 25 वर्षीय संगीता थी। आरोप है कि देर रात किराए पर रहने वाले युवक उसके कमरे में घुस आए और बंधक बना लिया। उसके साथ डंडे से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। वह लोग पूर्व में दर्ज कराए गए मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहे थे। शोर सुन लोग पहुंचे और संगीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह लौटे मनोज ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Edited By Jagran