तहसील परिसर में बंदूक तानने वाला पुलिस की पकड़ से दूर
संवाद सूत्र खप्टिहाकला पैलानी पुलिस की कार्यप्रणाली ही उसके लिए भारी पड़ रही है। कुकव
संवाद सूत्र, खप्टिहाकला : पैलानी पुलिस की कार्यप्रणाली ही उसके लिए भारी पड़ रही है। कुकवाखास गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पहुंची पुलिस पर पथराव कर खदेड़ दिया गया था। बाद में एसडीएम और सीओ आसपास के थानों के फोर्स के साथ पहुंचे तब 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। थाना पुलिस एक सप्ताह बीतने के बाद भी तहसील परिसर में युवक के सीने पर बंदूक लगा जान से मारने की धमकी देने वाले को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हर मामले की तरह पुलिस का यही कहना है कि तलाश जारी है।
शेखूपुर गांव निवासी शिवप्रताप सिंह उर्फ राजा सोमवार को अपने पिता नरेंद्र सिंह की दोनाली बंदूक लेकर तहसील परिसर पहुंचा था और गांव के ही गोरे सिंह के सीने पर लगा जान से मारने की धमकी दी थी। अधिवक्ताओं समेत तमाशबीनों की भीड़ लग गई थी। कांस्टेबल जितेंद्र गौतम ने हिम्मत कर बंदूक छीनी थी, पर कांस्टेबल आदित्य कुमार के रहते हुए भी राजा भागने में सफल रहा था। एसडीएम महेंद्र प्रताप ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह को निर्देश दिए थे कि आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाए। गोरे सिंह के भाई दिनेश सिंह ने राजा के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस बैठ गई। थानाध्यक्ष पैलानी उमेश सिंह ने बताया कि अभी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
बोले एसडीएम
तहसील परिसर में बंदूक तानने के आरोपित की अभी तक गिरफ्तारी न होने पर आश्चर्य जताते हुए एसडीएम महेंद्र प्रताप ने कहा कि वह इस बाबत कार्रवाई के लिए एसपी व सीओ सदर को पत्र लिखेंगे।