किसान की समृद्धि से ही देश व समाज का विकास
जागरण संवाददाता बांदा जीआइसी मैदान में सुबह 11 बजे किसान मोर्चा की तरफ से करीब 300 ट्रैक्
जागरण संवाददाता, बांदा : जीआइसी मैदान में सुबह 11 बजे किसान मोर्चा की तरफ से करीब 300 ट्रैक्टर इकट्ठा किए गए। प्रत्येक ट्रैक्टर में पांच-पांच किसान शामिल हुए। जीआइसी स्थित मंच से मख्य अतिथि किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह (खन्ना) ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली ही भाजपा की मंशा है। इसके लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सम्मान निधि, समर्थन मूल्य सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा और नरैनी विधायक राजकरन कबीर सहित क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, कृष्ण कुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, बबेरू, सदर व नरैनी विधायक ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह ने अध्यक्षता और संचालन जिला महामंत्री रामनरेश मिश्रा ने किया।