Move to Jagran APP

सपा ने तिरंगा बांट चलाया सदस्यता अभियान

संतोष द्विवेदी ने रविवार को

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 04:32 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 04:32 PM (IST)
सपा ने तिरंगा बांट चलाया सदस्यता अभियान
सपा ने तिरंगा बांट चलाया सदस्यता अभियान

सपा ने तिरंगा बांट चलाया सदस्यता अभियान

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, बबेरू : सपा सदस्यता अभियान के जिले के प्रभारी संतोष द्विवेदी ने रविवार को कार्यालय में तीन सौ से ज्यादा लोगो को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। कहा कि अगर प्रदेश में कोई बीजेपी से लड़ रहा है तो वह सपा है। समाजवादी पार्टी ही संविधान की रक्षा कर रही है। बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने सभी को राष्ट्रीय ध्वज सौंप कहा कि सभी लोग घर घर जाकर समाजवादी के सदस्य बनाएं। हर बूथ पर 50 लोगो को सदस्य बनाने का लक्ष्य है। सितंबर में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन है। भाजपा सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, जिलाध्यक्ष विजय करण यादव, इंद्रजीत यादव, जिपं सदस्य सूर्यपाल यादव, छेदीलाल गुप्ता, दिलीप सोनी, ज्ञानसिंह यादव, अखिलेश पाल, विजयपाल यादव, नरेंद्र यादव, शिवबहादुर यादव व उदयवीर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.