लॉक डाउन में कम रहीं सवारी, 45 बसें चलीं
लॉक डाउन में कम रहीं सवारी 45 बसें चलीं
जागरण संवाददाता, बांदा : वीकेंड लॉक डाउन में बसों का संचालन किया गया। लेकिन यात्रियों की संख्या में भारी कमी रही। जिसके चलते कुल 45 बसों को ही रवाना किया गया।
शासन के निर्देश पर परिवहन निगम की बसें लॉक डाउन में शनिवार सुबह से रोजाना की तरह तैयार खड़ी रहीं। चालक-परिचालक भी हमेशा की तरह ड्यूटी में रहे। लेकिन यात्री सुबह देर तक रोडवेज में नहीं नजर आए। दोपहर में यात्रियों की कुछ संख्या बढ़ी। इसमें परिवहन निगम के अधिकारियों ने दो बसें दिल्ली, चार इलाहाबाद व गोरखपुर-कानपुर मार्गों के लिए रवाना की गईं। कुछ बसों को क्षेत्रीय स्तर पर भी चलाया गया। जिससे साधन के अभाव में किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्रियों को बसों में बैठाने के पहले परिसर में दो-दो बार हाथ धुलाने के साथ सैनिटाइज कराया गया। बसें भी पूरी तरह से सैनिटाइज कराई गई थीं। यात्रियों की संख्या कम होने से 15-20 सीटों के भरने में ही बसों को रवाना कर दिया गया। सामान्य दिनों में जहां रोजाना बांदा डिपो से 75 बसें संचालित हो रहीं थीं वहीं करीब 9 से 10 हजार सवारियों की संख्या रहती थी।
------------------------
- यात्रियों के घर से कम निकलने में बसें खाली रही हैं। शारीरिक दूरी में यात्रियों को बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया है। यात्री ज्यादा न होने से करीब 20 से 22 बसें संचालित नहीं हो सकी हैं।
परमानंद एआरएम