अब फिल्मों के अहम रोल में दिखेंगी गुलाबी गैंग की कमांडर
संवादसूत्र बदौसा : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकीं गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल अब फिल्म के
संवादसूत्र बदौसा : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकीं गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल अब फिल्म के रूपहले पर्दे पर नजर आएंगी। मुंबई में शनिवार को लांच हुई निर्देशक इरशाद खान की फिल्म जाको राखे सांइया में वह एक अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में राजपाल यादव, जाकिर हुसैन, मंगेश देसाई एवं साक्षी जैसे अहम किरदार भी साथ होंगे। फिल्म की शू¨टग उत्तर-प्रदेश खासकर बांदा व चित्रकूट में भी होगी।
गुलाबी गैंग की मुखिया संपत पाल पर कुछ वर्ष पूर्व गुलाब गैंग नाम की फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म में उनके जीवन पर आधारित किरदार माधुरी दीक्षित जैसी फिल्म अभिनेत्री ने निभाया था। उनके जीवन में नया मोड़ यह आया है कि अब वह खुद फिल्म जाको राखे साइंया, मार सकै न को में एक अहम किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। सामाजिक उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की आवाज बन चुकी संपत पाल इससे बहुत खुश है। ¨जदगी के तीसरे पायदान में वह ¨हदी सिनेमा का हिस्सा बनने जा रही हैं। फिल्मकार इरशाद खान की सत्य घटनाओं पर आधारित यह फिल्म एक कामेडी थ्रिलर है। मुंबई से लौटी गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल ने जागरण से वार्ता के दौरान बताया कि इस फिल्म की कहानी उनके जीवन की कहानी से भी मिलती-जुलती है। फिल्म में दिखाया गया है कि पूरी व्यवस्था आम आदमी के खिलाफ है, लेकिन इन सबसे जूझता हुआ वह आदमी सत्य के मार्ग पर डटा रहता है। भले ही संपत पाल फिल्म में पहली बार ए¨क्टग करने जा रही हैं,लेकिन वह कैमरे से अच्छी तरह परिचित हैं। उन्होंने बिग बास, कौन बनेगा करोड़पति जैसे कई कार्यक्रमों में कैमरे का सामना किया है।