Move to Jagran APP

हादसों में कई घायल, युवक गंभीर

???-??? ????? ?????? ??? ??? ???? ?? ??????? ???? ??????? ??? ???? ?? ??? ?????? ?? ???? ??????? ??? ????? ????? ???? ???? ?? ???? ????? ???? ?? ??? ?????? ???? ?? ???? ???? ????? ???? ?? ???? ? ????? ???? ?????? ????? ?? 17 ?????? ????? ???? ???? ???? ?? ?? 30 ?????? ???? ?? ??? ???? ??? ?????? ???? ?? ??? ??? ??????? ?? ???? ????? ?? ?? ???? ?? ???? ???? ?? ????? ??? ???? ?????????? ???? ?? ??? ?????? ???? ?? ???? ??? ????? ??? ???? ???? ?? ??? ???? ?? ???? ????? ???

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 05:24 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 06:22 AM (IST)
हादसों में कई घायल, युवक गंभीर
हादसों में कई घायल, युवक गंभीर

जागरण संवाददाता, बांदा : अलग-अलग मार्ग हादसों में कार सवार दो वृद्धों सहित कई राहगीर घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया।

loksabha election banner

महोबा जनपद के थाना व कस्बा कबरई निवासी कल्लू का 17 वर्षीय पुत्र संजय अपने गांव के ही 30 वर्षीय छोटू के साथ बाइक में लुकतरा गांव जा रहे थे। पचुल्ला के समीप सामने से आए वाहन को साइड देने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होने पर रोड किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनो घायल हो गए। छोटू की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। शहर से सवारियां भरकर चिल्ला की ओर जा रही टेंपो पलट गई। हादसे में अतरहट निवासी कन्हैया का 18 वर्षीय पुत्र महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि कई अन्य सवारियों को मामूली चोट आयी। इसी तरह शहर के चौधरी नगर मोहल्ला निवासी 64 वर्षीय अधिवक्ता वृंदावन अपने दोस्त 65 वर्षीय अमरदीप सिंह निवासी मोहल्ला स्वराज कालोनी व अन्य 3 लोगों के साथ आल्टो कार से महोबा से घर लौट रहे थे। रोड किनारे पड़ी मिट्टी से कार टकरा गई। इससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में बैठे तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आयी। बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा निवासी रामफल की 13 वर्षीय पुत्री चुन्नी अपने बहनोई के साथ बाइक में जामू गांव जा रही थी। रास्ते में ब्रेकर में गिरकर घायल हो गई। कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीवां निवासी 28 वर्षीय बबलू बाइक से बबेरू से बेर्रांव जा रहा था। ब्रेकर में गिरकर घायल हो गया। एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के बरेहंडा निवासी सुशील के चार वर्षीय पुत्र सचिन को दरवाजे के सामने खेलते समय बाइक ने टक्कर मार दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.