Move to Jagran APP

मुंबई जाने के लिए अब रोजाना उपलब्ध रहेगी ट्रेन

जागरण संवाददाता बांदा मुंबई जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बांदा स्टेशन से अब यात्रिय

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Mar 2022 06:35 PM (IST)Updated: Sat, 26 Mar 2022 06:35 PM (IST)
मुंबई जाने के लिए अब रोजाना उपलब्ध रहेगी ट्रेन

जागरण संवाददाता, बांदा : मुंबई जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बांदा स्टेशन से अब यात्रियों को रोजाना मुंबई के लिए साधन उपलब्ध रहेगा। त्योहार स्पेशल बालिया एक्सप्रेस को अब दैनिक के रूप में वहां तक के लिए चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों को अब साधन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

loksabha election banner

रेलवे स्टेशन बांदा से अभी तक कोई भी ट्रेन रोजाना मुंबई जाने के लिए नहीं थी। प्रयागराज व तुलसी एक्सप्रेस साप्ताहिक के रूप में चल रही थीं। इसके अलावा त्योहार स्पेशल के रूप में रेलवे ने बलिया एक्सप्रेस को 31 मार्च तक के लिए चलाया था। लेकिन, ट्रेन में बांदा से रोजाना करीब तीन सौ यात्री सफर कर रहे हैं। अन्य स्टेशनों से भी ट्रेन भरी चल रही है। जिसके चलते रेलवे बोर्ड नई दिल्ली ने ट्रेन को मार्च से तीन माह संचालन का समय बढ़ाकर जून तक कर दिया है। जिसमें मुंबई से बलिया तक बांदा से मंगल, बुधवार, गुरुवार व शनिवार को रवाना होगी। इसी तरह मुंबई से गोरखपुर के लिए यह ट्रेन शुक्रवार, रविवार व सोमवार जाएगी। इन्हीं दिनों में ट्रेन बलिया व गोरपुर से वापसी मुंबई से बांदा होकर निकलेगी। ट्रेन मुंबई से बांदा दोपहर 2:45 बजे आएगी। जबकि मुंबई के लिए ट्रेन रात में तीन बजे बलिया व गोरखपुर से अलग-अलग दिवस में बांदा आएगी। यात्री रोजाना बांदा से मुंबई तक के लिए आ जा सकते हैं।

----------------------

- यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन का संचालन तीन माह तक और बढ़ाया गया है। इसके संचालन से हर रोज मुंबई के लिए यहां से साधन उपलब्ध रहेगा।

- श्री कृष्ण कुशवाहा स्टेशन प्रबंधक बांदा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.