Move to Jagran APP

मकर संक्रांति पर केन घाट में रहेगी चेंज रूम की व्यवस्था

जागरण संवाददाता, बांदा : मकर संक्रांति पर्व को लेकर केन नदी घाट पर नगर पालिका ने इस वर्ष

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 06:16 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 06:16 PM (IST)
मकर संक्रांति पर केन घाट में रहेगी चेंज रूम की व्यवस्था
मकर संक्रांति पर केन घाट में रहेगी चेंज रूम की व्यवस्था

जागरण संवाददाता, बांदा : मकर संक्रांति पर्व को लेकर केन नदी घाट पर नगर पालिका ने इस वर्ष चेंज रूम की व्यवस्था कराई है। इसके अलावा पालिका ने घाटों की साफ-सफाई कराकर श्रद्धालुओं के लिए तैयार कराया है। नदी घाट पर स्नान के समय महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग अस्थाई चेंज रूम बनवाये गए हैं।

loksabha election banner

मकर संक्रांति पर्व पर केन नदी में स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पालिका की ओर से यह व्यवस्था की गई है। केन नदी के धोबी घाट के समीप शहर के अधिकांश लोग मकर संक्रांति पर्व पर डुबकी लगाने पहुंचते हैं। इस घाट पर महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ जुटती है। ठंड के मौसम में लोगों को स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिए यहां पर कोई व्यवस्था नहीं है। खासकर महिलाओं को चेंज करने में खासी परेशानी होती है। जिसे देखते हुए नगर पालिका की ओर से घाट पर अस्थाई चेंज रूम बनाये गए हैं। इसके लिए पालिका ने तीन तंबू लगवाए हैं। दो में महिलाओं के लिए चेंज की व्यवस्था रहेगी। एक तंबू में पुरुषों के लिए व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पालिका ने जेसीबी के जरिए घाटों में मिट्टी और रेत डलवाकर लोगों के नहाने लायक तैयार कराया है। बड़ी संख्या में सफाई कर्मी लगाकर घाटों और रास्ते की साफ-सफाई कराई गई है। संक्रांति पर्व पर भूरागढ़ दुर्ग पर नटबली का मेला भी लगता है। जिसे लेकर पालिका ने दुर्ग के आसपास मेला स्थल पर सफाई अभियान चलाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.