Move to Jagran APP

पत्नी व बच्चे के डूबने की मुंबई में हुई जानकारी, वापस आने को पकड़ी ट्रेन

बांदा बड़े भाई महेश की गोद में मौजूद यमुना नदी में डूबे मासूम किशन की फाइल फोटो। स्वजन

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 05:56 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 05:56 PM (IST)
पत्नी व बच्चे के डूबने की मुंबई में हुई जानकारी, वापस आने को पकड़ी ट्रेन
पत्नी व बच्चे के डूबने की मुंबई में हुई जानकारी, वापस आने को पकड़ी ट्रेन

पत्नी व बच्चे के डूबने की मुंबई में हुई जानकारी, वापस आने को पकड़ी ट्रेन

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, बांदा : यमुना नदी में डूबकर जिस मासूम बच्चे किशन की मौत हुई है। उसकी मां माया का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। उसका पति मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। घटना के समय वह मुंबई में थे। फोन पर जानकारी मिली तो उसने वापस आने के लिए ट्रेन पकड़ी है। रक्षाबंधन पर्व पर पूरे परिवार में मातम छाया है।

मरका कस्बा निवासी सात माह का किशन चाचा पिंटू व मां माया के साथ रक्षाबंधन पर्व में ननिहाल फतेहपुर जनपद के थुरियारी गांव जा रहा था। यमुना नदी में नाव डूबने से किशन की मौत हो गई थी। उसकी मां माया का अभी तक कहीं पता नहीं चला था। भतीजे छुटका ने बताया कि किशन दो भाई एक बहन में छोटा था। उसके पिता दिनेश के पास कुल ढाई बीघा जमीन है। इससे वह मुंबई में रहकर शटरिंग लगाने की मजदूरी करते हैं। घटना के बाद स्वजन ने उसे फोन पर घटना की जानकारी दी। इससे दिनेश बेटे व पत्नी के गम में परेशान हो गया। हालांकि माया का देवर पिंटू की किसी तरह पानी से बाहर निकलने में जान बच गई है। दिनेश की मुंबई से देर शाम तक घर पहुंचने की स्वजन उम्मीद बता रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.