वीडियो बना रहे बौरा ने देखा था नाव को डूबते हुए, मदद को भागा
आबादी की ओर दौड़ा। यहां मौजूद लोगों को उसने
वीडियो बना रहे बौरा ने देखा था नाव को डूबते हुए, मदद को भागा
जागरण संवाददाता, बांदा : यात्रियों से भरी खचाखच नाव को लेकर मरका से फतेहपुर की ओर जाता देख किनारे खड़े बौरा (मूक-बधिर) पिंटू शुक्ला उर्फ बौरा ने वीडियो बना लिया। इसी बीच डगमगाती नाव देख वह घबरा गया और आबादी की ओर दौड़ा। यहां मौजूद लोगों को उसने हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। नदी में जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे लोगों को देख लोग कांप उठे। तैरना जानने वाले लोग नदी में कूद पड़े। नजदीक आकर बेबस लोगों को बाहर निकाला गया। मरका के लोग कहते हैं कि बौरा नहीं होता तो आज मृतकों की संख्या बहुत भयावह होती। मरका निवासी पिंटू शुक्ला न तो बोल पाता है और न दी सुन पाता है। खाली समय यमुना के किनारे पहुंच जाता है। सभी लोग मूक-बधिर होने के नाते बौरा कहते हैं। मरका प्रभारी निरीक्षक हेमराज सरोज ने बताया कि हम लोगों को सूचना दी गई थी। जिसके बाद समय पर नदी किनारे पहुंच गए।