जालसाजी कर बेवा के खाते से निकाले पौने चार लाख
संवाद सूत्र कमासिन जालसाजी कर बेवा के खाते से पौने चार लाख रुपये निकाल लिए गए। जानकारी हा
संवाद सूत्र कमासिन : जालसाजी कर बेवा के खाते से पौने चार लाख रुपये निकाल लिए गए। जानकारी होने पर पीड़िता ने बैंक मित्र पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
ग्राम औदहा निवासी महावीरिया ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसके पति ब्रेजेंद्र की बिजली गिरने के मौत हो गई थी। इस पर प्रतिपूर्ति के रूप में प्रशासन की ओर से खाते में नौ लाख रुपये भेजे गए थे। जो इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक पछौंहा शाखा में थे। उनके गांव का बैंक मित्र कमासिन कस्बे में जनसेवा केंद्र खोले है। वहां वह पैन कार्ड बनवाने गई थी। पैन कार्ड बनाने के लिए आरोपित बैंक मित्र ने आधार कार्ड रखते हुए उसका अंगूठा स्कैन करके तकरीबन 38 बार में 3 लाख 75 हजार रुपया अपने खाते में स्थानांतरित कर लिया। यह जालसाजी 2 नवंबर से 30 जनवरी के बीच की गई। फरवरी माह में रुपयों की जरूरत पड़ने पर जब वह बैंक गई तो वहां खाता में दर्ज की गई इंट्री देखकर परेशान हो गई। बेवा ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने के साथ रुपये वापस दिलाने की मांग की है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बेवा ने आयुक्त, डीआइजी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को भी पत्र भेजकर अपनी पीड़ा बताई है।