किसानों ने जैविक कृषि फार्म में देखी उन्नतशील खेती
जागरण संवाददाता बांदा कृषि विभाग के आत्मा योजना के तहत दो दिवसीय कृषक भ्रमण कार्यक्रम के
जागरण संवाददाता, बांदा : कृषि विभाग के आत्मा योजना के तहत दो दिवसीय कृषक भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिले के किसानों ने बुंदेलखंड जैविक कृषि फार्म में उन्नतशील खेती देखी। इस दौरान प्रगतिशील किसान मोहम्मद असलम ने उन्हें जैविक, गाय पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन, नाडेप व वर्मी कंपोस्ट, विभन्न तरह के जैविक कीट आदि के बारे में जानकारी दी।
बड़ोखर खुर्द ब्लाक के छनेहरा लालपुर में प्रगतिशील किसान मोहम्मद असलम जैविक खेती कर रहे हैं। उनके यहां उन्नतिशील खेती के साथ गाय पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन के साथ ओजोला घास और नाडेप व वर्मी कंपोस्ट आदि का कार्य बड़े पैमाने पर होता है। सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी (आत्मा) योजना के तहत शुक्रवार को जनपद स्तरीय दो दिवसीय कृषक भ्रमण कार्यक्रम में किसान यहां पहुंचे। कृषि फार्म में उन्नत सजीव खेती आधारित एसएफएस मॉडल व जैविक खेती की जानकारी हासिल की। जनपद के विभिन्न विकासखंडों के महिला व पुरुष किसानों ने यहां की खेती देखी। पहले दिन गुरुवार को बड़ोखर खुर्द, बबेरू, बिसंडा, तिदवारी विकास खंड तथा दूसरे दिन महुआ, नरैनी, जसपुरा व कमासिन विकासखंड के किसानों का भ्रमण हुआ। ग्राम आजीविका मिशन के महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सहित स्टेट बैंक शाका अलीगंज के एग्रीकल्चर डिवीजन के बैंक मैनेजर एके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय मे जानकारी दी और कहा कि इस कार्य के लिए बैंक किसानों के लिए हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। प्रगतिशील किसान मोहम्मद असलम ने किसानों को आर्गेनिक फार्मिंग, गाय पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन, रोग कंट्रोल योग, विभिन्न मैक्रो व मॉइक्रो न्यूटेंट, अन्य जीवाणु खाद, अजोला, नैपियर, फसलों की प्रोसेसिग, लहसुन व प्याज भंडार गृह जैसे आदि महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। अपने फार्म पर किये गए नवाचारों व अपने अनुभव साझा किए। सभी के बीच साझा कर कृषि की उन्नत तकनीकियों की जानकारी दी।