संवाद सहयोगी पैलानी : तहसील क्षेत्र के गांवों में बिजली समस्या से किसान परेशान हैं। दीपावली के पूर्व उन्होंने आवाज बुलंद की थी। तहसील परिसर में बिजली विभाग के खिलाफ की नारेबाजी कर पैलानी-हमीरपुर मार्ग में सांकेतिक चक्का जाम किया। कुछ मिनटों के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
विद्युत समस्या को लेकर तिरहार क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसान परेशान हैं। तहसील के गौरीखुर्द, चंदवारा, नरौली, गलौली, कानाखेड़ा, अमचौली आदि गांव के किसान कानाखेडा़ विद्युत सबस्टेशन पहुंचे। स्थानीय कर्मचारियों से समय पर विद्युत आपूर्ति न किए जाने, लो वोल्टेज पर आवाज बुलंद की। तहसील आकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन उप जिलाधिकारी रामकुमार व सीओ सदर अजय भदौरिया, विद्युत विभाग के अधिकारियों को सौंपा। बताया कि कानाखेडा़ पावर हाउस में केवल चार से पांच घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो रही है। इससे 22 गांव के किसान प्रभावित हो रहे हैं। किसानों के खेतों की सिचाई नहीं हो पा रही है। गौरीखुर्द प्रधान जयविजय सिंह, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, अरविद सिंह चंदेल, सौरभ सिंह, रणजीत सिंह कानाखेडा़, अभिषेक सिंह, इंद्रेश कुमार, अभिषेक सिंह, इंद्रेश सिंह तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गंगाशरण सिंह कछवाह, बलबीर, ब्रजराज सिंह, नरेंद्र सिंह आदि ने पैलानी-हमीरपुर मार्ग पहुंचकर सांकेतिक चक्का जाम कर नारेबाजी की। तहसील प्रशासन ने यहां पर सुरक्षा के लिए पीएसी, थाना तिदवारी, जसपुरा, पैलानी, चिल्ला सर्किल के फोर्स को तैनात कर रखा था। एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद किसान वापस लौट गए।
------------------------
जानमाल रक्षा की गुहार
बांदा : शहर कोतवाली के ग्राम मवई निवासी सुखलाल बौद्ध ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। कहा कि गांव के कुछ लोगों ने खेत में पानी लगाने से मना किया। उसके दो बीघा खेत को सींचने नहीं दिया। मारपीट कर अपशब्दों का प्रयोग किया। पीड़ित ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को जेल भेजने की गुहार लगाई है।
में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे