Move to Jagran APP

प्रतिमा विसर्जन में उमड़ी आस्था, नम आंखों से दी विदाई

संवाद सूत्र बदौसा/कालिजर बदौसा व कालिजर कस्बे में रविवार को धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमाअ

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 06:26 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 06:26 PM (IST)
प्रतिमा विसर्जन में उमड़ी आस्था, नम आंखों से दी विदाई
प्रतिमा विसर्जन में उमड़ी आस्था, नम आंखों से दी विदाई

संवाद सूत्र, बदौसा/कालिजर : बदौसा व कालिजर कस्बे में रविवार को धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पंडालों में सजाई गई मां की प्रतिमाओं के साथ सड़कों पर आस्था का सैलाब नजर आया। झूमते-गाते श्रद्धालुओं के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। देवी गीतों पर युवतियों की टोली ने जमकर नृत्य किया। युवाओं ने अबीर गुलाल उड़ाया।

loksabha election banner

बदौसा कस्बे में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन की धूम रही। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और जयकारे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जित किया। श्रद्धालु डीजे की धुन पर थिरकते रहे और अबीर-गुलाल उड़ाकर भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे। नदी घाट व कस्बा मां के जयकारे से गूंजता रहा। बदौसा, दुबरिया व बरछा-ब सहित लगभग आधा सैकड़ा स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। रविवार की सुबह श्रद्धालुओं ने मां की आरती उतारी और इसके बाद शास्त्री ग्राउंड में एकत्र हुए। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी को टोकन प्रदान किया गया। वहां से गाजे बाजे के साथ मां को विदा किया गया। दुबरिया घाट पर सबसे अधिक प्रतिमा विसर्जित हुईं। थानाध्यक्ष मो. अकरम, अतर्रा थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह व कस्बा इंचार्ज कृष्ण देव तिवारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

कालिजर में भी रविवार को देवी की प्रतिमा का विसर्जन हुआ। भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी। विसर्जन में महिलाओं ने भी बढ़ चढ कर भाग लिया । कस्बे में 15 प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं, जिनका आज विर्सजन किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा मय फोर्स के तैनात रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.