चुनाव में मतदान कर निभाएं देश के प्रति अपना फर्ज
संवाद सूत्रगिरवां विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ग्राम प्रधान अगुवाई में मतदान क
संवाद सूत्र,गिरवां : विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ग्राम प्रधान अगुवाई में मतदान की अलख जगाई। गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर महिलाओं और युवाओं को 23 फरवरी को मतदान करने के लिए जागरुक किया।
ग्राम पंचायत गिरवां में लोकतंत्र का उत्सव मनाया गया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्राम प्रधान अब्दुल मजीद एवं सचिव अनुज कुमार की अगुवाई में रैली निकाली गई। 23 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी कार्य छोड़कर पहले मतदान करने को जागरूक किया। कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न हो। गांव में भ्रमण कर सभी को जागरूक किया गया। कहा कि सभी लोग अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करें। क्योंकि यह लोकतंत्र का उत्सव है। रैली में नोडल अधिकारी विनोद कुमार एवं प्राथमिक विद्यालय गिरवां-भाग-के प्रधानाध्यापक इरशाद हुसैन व रोशनी देवी, अनुराधा, आराधना तथा कंपोजिट विद्यालय गिरवां प्रधानाध्यापक आशादीप, सहायक अध्यापक अर्चना देवी, रश्मि तिवारी, शिखा निरंजन, मनीष कुमार गुप्ता आदि शिक्षक मौजूद रहे। जागरूकता रैली में समूह की महिलाओं का भी योगदान सराहनीय रहा। महिलाओं ने किया जागरूक
बांदा : नया सवेरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पल्हरी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। मतदाता जागरूकता अभियान में संपूर्ण कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर भी महिलाओं ने लोगों को जागरुक किया। एडीएम नमामि गंगे एमपी सिंह और समूह की संदर्भदाता मालती दीक्षित की अगुवाई में रैली पूरे गांव में घूमी।