Move to Jagran APP

प्रवासी महिला का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता बांदा सूरत से लौटी प्रवासी महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंद

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Mar 2021 11:12 PM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 11:12 PM (IST)
प्रवासी महिला का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप
प्रवासी महिला का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता, बांदा : सूरत से लौटी प्रवासी महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। उसने पांच वर्ष पहले लव मैरिज की थी। मायके पक्ष ने पति पर शराब के नशे में पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवई निवासी वरुण सिंह की 35 वर्षीय पत्नी गीता के पहले पति की गंभीर बीमारी से मौत हो गई थी। पहले पति से उसके दो बेटे 13 वर्षीय शिवा व 11 वर्षीय शक्ति हैं। महिला ने वर्ष 2015 में गांव के वरुण कुमार सिंह से प्रेमप्रसंग के चलते कोर्ट मैरिज की थी। महिला जहां सूरत में रहकर एक कपड़ा कंपनी में टेलर का काम करती थी। वहीं उसका पति वरुण दूसरी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड सुपरवाइजर है। सितंबर माह में दोनों लोग एक साथ सूरत गए थे। वहां से रविवार दोपहर करीब एक बजे दोनों अपने घर मवई आए थे। पति ने पुलिस को बताया कि रात में दोनों ने साथ में खाना खाया था। इसके बाद रात करीब सवा दस बजे पत्नी मजाक में फांसी लगाने की उसे बात कह रही थी। इस पर पत्नी को उसने इस तरह का मजाक करने से मना किया था। जब वह लघुशंका करने चला गया। करीब दो से ढाई मिनट के अंदर पत्नी ने दीवार में लगे लोहे के एंगल में दुपट्टे से फांसी लगा ली। पत्नी को फंदे पर लटका देखकर उसने शोर मचाया। जिससे स्वजन को मामले की जानकारी हो सकी। आनन-फानन उसे फंदे से नीचे उतारा गया। लेकिन इस बीच उसकी मौत हो चुकी थी। उधर इस संबंध में महिला की मां सुशीला ने आरोप लगाया कि पति ने शराब नशे में उसे पीटकर मार डाला है। इससे चेहरा जहां नीला मिला है। वहीं पीठ में खरोंच व शरीर में चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद वह इस संबंध में कार्रवाई करेगी। कोतवाली निरीक्षक जय श्याम शुक्ल ने बताया कि प्रथम ²ष्टया मामला खुदकुशी करने का सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।

----------------------

सवा घंटे पहले मां व अपने बेटों से की थी बात

- मां ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले रात करीब नौ बजे बेटी का उसके पास फोन आया था। उस समय बेटी ने किसी तरह की दिक्कत नहीं बताई थी।

अपने दोनों बेटे शिवा व शक्ति से भी उसने बात की थी। उनकी राजी खुशी उसने पूछी थी। इससे अचानक वह खुद फांसी नहीं लगा सकती है। इसके पीछे जरुर कोई बात हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.