Move to Jagran APP

मंहगाई के विरुद्ध कांग्रेस ने निकाली गौरव यात्रा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी के आह्वान पर विधानसभा अध्यक्ष ने गौरव यात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 06:48 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 06:48 PM (IST)
मंहगाई के विरुद्ध कांग्रेस ने निकाली गौरव यात्रा
मंहगाई के विरुद्ध कांग्रेस ने निकाली गौरव यात्रा

मंहगाई के विरुद्ध कांग्रेस ने निकाली गौरव यात्रा

prime article banner

संवाद सूत्र, तिंदवारी: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी के आह्वान पर विधानसभा अध्यक्ष ने गौरव यात्रा निकाली। जिसमें महंगाई, बेरोजगारी व आवश्यक वस्तुओं पर लगने वाली जीएसटी के विरोध में नारेबाजी कर कस्बे से मुख्यमार्गों पर पैदल मार्च किया।

विधानसभा अध्यक्ष केपी सेन ने बताया कि सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए तिरंगे का प्रयोग कर जनता को गुमराह कर रही है। राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि दूध व घर में उपयोग होने वाली आवश्यक वस्तुओं से जीएसटी हटाई जानी चाहिए। कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ उप्र संगठन प्रभारी पंकज तिवारी ने कहा कि एक समय था, जब देश भक्ति में लोग प्राण न्योछावर कर देते थे। आज तिरंगे का सहारा लेना पड़ रहा है। डा. राजेन्द्र तिवारी, रामपाल अवस्थी, कैलाशनाथ त्रिपाठी, अशोक वर्धन कर्ण, शोभा देवी, सोनू मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.