शीतलहर से कांपे लोग,दोपहर में धूप ने दी राहत
जागरण संवाददाता, बांदा : कोहरा और शीतलहर के प्रकोप ने अब ठंड को रफ्तार दे दी है। सुब
जागरण संवाददाता, बांदा : कोहरा और शीतलहर के प्रकोप ने अब ठंड को रफ्तार दे दी है। सुबह देर तक कोहरा छाया रहा। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। दोपहर में जब मौसम साफ हुआ और धूप चटख हुई तब कहीं जाकर राहत मिली।
पहाड़ों में हुई बर्फबारी से अब मैदानी क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले काफी दिनों से कोहरे व शीतलहर का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी सुबह देर तक वातावरण में कोहरा छाया रहा। जिससे सुबह स्कूल व को¨चग जाने वाले छात्र-छात्राओं को कोहरे की धुंध व ठंड का सामना करना पड़ा। बताते चलें कि एक दिन पूर्व यानी गुरुवार को भी सुबह काफी देर तक घना कोहरा छाया रहा था। दूसरे दिन भी कोहरे की धुंध छायी रही। बताते हैं कि ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ ही गरीबों व दैनिक मजदूरी कर गुजर-बसर करने वाले लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। शुक्रवार को दोपहर होते-होते धूप खिल आई। हालांकि आसमान में बदली भी छायी रही लेकिन बीच-बीच में जब धूप चटख हुई तो लोगों को ठंड से राहत मिली। सार्वजनिक स्थानों व खुले स्थानों पर लोग धूप का मजा लेते नजर आए। हालांकि शीतलहर के चलते दिन में भी लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। ठंड का असर तेज होने से अब रात में ठिठुरन भरी ठंड पड़ रही है।