Move to Jagran APP

सेवा सप्ताह में सफाई अभियान के साथ काटा गया केक

संवाद सहयोगी अतर्रा भाजपा नगर मंडल ने प्रधानमंत्री के जन्म दिन सेवा सप्ताह पर केक काटकर एक

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 05:35 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 05:35 PM (IST)
सेवा सप्ताह में सफाई अभियान के साथ काटा गया केक
सेवा सप्ताह में सफाई अभियान के साथ काटा गया केक

संवाद सहयोगी अतर्रा : भाजपा नगर मंडल ने प्रधानमंत्री के जन्म दिन सेवा सप्ताह पर केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। साथ ही दिव्यांगों को उपकरण वितरित किये। वहीं चिल्ला में सफाई अभियान चलाया गया।

loksabha election banner

नगर अध्यक्ष वेद निराला के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका लखेरा, राजाराम तिवारी, राजू त्रिवेदी, पालिका सभासद लाला तिवारी, सुनील खरे व कार्यकर्ता आत्माराम शुक्ला, दीनदयाल द्विवेदी सहित बूथ व सेक्टर प्रभारियों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए जनसेवा करने की बात कही। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक राजकरण कबीर ने महुटा निवासी मंजू सहित आधा दर्जन दिव्यांगों को तिपहिया वाहन, बैसाखी सहित अन्य उपकरण दिए। संवाद सहयोगी पैलानी के अनुसार प्रधानमंत्री के जन्मदिवस सेवा सप्ताह के तहत ग्राम चिल्ला के संगम इंटर कालेज में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंडल अध्यक्ष अमित कुमार निगम, भानुप्रताप सिंह, प्रधानाचार्य पवन कुमार निगम, अमरीश श्रीवास्तव ने सफाई अभियान किया। इस दौरान लालजी कुरील, महेंद्र सिंह, योगेंद्र, संजय आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.