बोलेरो खंती में पलटने से महिला की मौत, पांच घायल
जागरण संवाददाता, बांदा : तिलक समारोह से लौट रही तेज रफ्तार बोलेरों का टायर पंचर होने स
जागरण संवाददाता, बांदा : तिलक समारोह से लौट रही तेज रफ्तार बोलेरों का टायर पंचर होने से अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में महिला की जहां मौत हो गई वहीं वाहन चला रहा उसके पति व बच्चों समेत पांच जख्मी हो गए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरी बिरहंड निवासी जावित्री (30) पत्नी सुरेंद्र सोमवार रात भांजे राजेश के तिलक में शामिल होने उसके घर सया बरौली गांव गई थी। वहां से देर रात परिवार के साथ बोलेरो में वापस लौटते समय कोर्रही गांव पुलिया के पास अगला टायर अचानक तेज गति में पंचर हो गया। वाहन चला रहे सुरेंद्र स्टे¨रग संभालने का प्रयास किया। इस बीच वाहन अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में वाहन सवार महिला जावित्री की मौके पर मौत हो गई। उसका पति सुरेंद्र, पुत्र ¨प्रस (6), सूरज (4) व बेटी संध्या (8) भांजा अंकित (18) घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर यूपी 100 कर्मी सभी को वाहन से बाहर निकालकर एंबुलेंस 108 से अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जावित्री को देखकर मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल के बाहर काफी समय तक शव रखा रहने से परिजन बिलखते रहे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।