चालक को झपकी आने से बोलेरो पेड़ से टकराई, आठ घायल
ने नियंत्रण खो दिया और बोलेरो महुआ
By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 06:09 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 06:09 PM (IST)
चालक को झपकी आने से बोलेरो पेड़ से टकराई, आठ घायल
संवाद सहयोगी, अतर्रा : प्रयागराज जा रही बोलेरो के चालक को झपकी आ गई। इससे उसने बोलेरो से नियंत्रण खो दिया। बोलेरो झांसी-मीरजापुर हाईवे पर गड़रा नाला पुल के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार को आठ लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
ललितपुर निवासी 71 वर्षीय निरंजन लाल मालवीय अपने बेटे श्याम नारायण, बहू सुधा, भतीजे धीरज मालवीय, सुमन, साक्षी व 16 वर्षीय आस्था के साथ प्रयागराज जा रहे थे। बोलेरो पप्पू चला रहा था। जैसे ही गाड़ी हाईवे पर गड़रा नाला पुल के पास पहुंची, तभी झपकी आने से पप्पू ने नियंत्रण खो दिया और बोलेरो महुआ के पेड़ से टकरा गई। राहगीरों ने मदद कर सभी को बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें