Move to Jagran APP

बांदा में राजमार्ग पर लगाया सांकेतिक जाम, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

जागरण संवाददाता बांदा भारतीय किसान यूनियन ने 5 जून से लागू अध्यादेशों का विरोध जताया है। प

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 11:39 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 11:39 PM (IST)
बांदा में राजमार्ग पर लगाया सांकेतिक जाम, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
बांदा में राजमार्ग पर लगाया सांकेतिक जाम, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

जागरण संवाददाता, बांदा : भारतीय किसान यूनियन ने 5 जून से लागू अध्यादेशों का विरोध जताया है। पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-मिर्जापुर में अशोक लाट तिराहे पर कुछ समय के लिए सांकेतिक जाम कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में सौंपा।

loksabha election banner

अशोक लाट तिराहे पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। महिला पुरुषों के साथ मंडल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने तिराहे में खूब नारेबाजी कमी। इसके बाद झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग में जाम लगा दिया। कुछ ही समय में दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस के समझाने पर उन्होंने कुछ समय बाद जाम खोल दिया। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे वहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार अध्यादेशों को कृषि दिशा के सुधार में एक बड़ा कदम बता रही है। कई राज्य सरकारों ने भी इसको संघीय ढांचा का उल्लंघन बताकर वापस लिए जाने की मांग की है। देश के अनेक हिस्सों में इसके विरोध में किसान आवाज उठा रहे हैं। किसानों को इन कानूनों से अपने को निजी कंपनी के प्रति बंधुआ बनाए जाने का खतरा सता रहा है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के किसानों को दिल्ली जाने से रोकना, दमनात्मक कार्यवाही के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया। 5 जून को जारी कृषि सेवा पर करार अध्यादेश वापस लेने की मांग की। इस दौरान बृजेश सिंह, अनीता सिंह, संतोष सिंह, संदीप सिंह, महेंद्र सिंह, बलराम तिवारी, करण सिंह, जेपी पांडेय आदि मौजूद रहे।

-----------------------

केंद्र का पारित बिल किसान विरोधी, सरकार वापस ले बिल

संवाद सहयोगी, राजापुर,(चित्रकूट) : केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए किसान बिल को लेकर भारतीय किसान यूनियन जिला ईकाई ने राजापुर तहसील परिसर के सामने विरोध जताया और एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।

जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि देश में हिटलर शाही चरम पर है। अन्नदाता अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए सड़क पर उतरने के लिए मजबूर है। देश के मुखिया के पास किसानों की बात समस्याओं के निस्तारण के लिए समय नहीं है। जिला उपाध्यक्ष उदय नारायण सिंह ने कहा कि धान क्रय केंद्रों में किसानों को भारी दिक्कत हो रही है। नवीन मंडी परिसर में पीसीएफ का केंद्र अभी तक संचालित नहीं हो सका है। भाकियू लगातार आवाज उठा रही है लेकिन प्रशासन के आंखों में पट्टी बंधी है। किसानों ने केंद्र के पारित बिलों को किसान विरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, राममूरत नामदेव, योगेंद्र सिंह, हरबख्श सिंह, रमेश फौजी, विनय कुमार त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी, शिवप्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह जिला मीडिया प्रभारी समेत आधा सैकड़ा किसान रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.