Move to Jagran APP

भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड में बहाई विकास की धारा

जागरण संवाददाता बांदा पंचायत चुनाव में परचम लहराने के बाद भाजपा ने गुरुवार को सेवा ही सं

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 08:45 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 08:45 PM (IST)
भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड में बहाई विकास की धारा
भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड में बहाई विकास की धारा

जागरण संवाददाता, बांदा : पंचायत चुनाव में परचम लहराने के बाद भाजपा ने गुरुवार को सेवा ही संगठन है कार्यक्रम की समीक्षा की। जिला भाजपा कार्यसमिति की तीन सत्रों में हुई बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाने के साथ उपलब्धियों का बखान किया गया।

loksabha election banner

जिला कार्यालय के सभागार में महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी, स्थाई आमंत्रित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला कार्यसमिति सदस्य व मोर्चा अध्यक्षों के साथ तीन सत्रों में बैठक हुई। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि इसके पहले भी सरकारें रही हैं। बताने की जरूरत नहीं कि उन्होंने क्या किया है। भाजपा सरकार में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण से जहां बुंदेलखंड विकास की धारा में आगे बढ़ा है, वहीं केंद्र सरकार की हर घर नल की योजना वरदान साबित होगी। विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता सुख भोगने वाली सरकारें 70 साल में जो नहीं कर पाईं वह कार्य केंद्र की मोदी सरकार ने महज सात वर्षों में करके दिखाया है।

आतंक के पर्याय हैं बांदा जेल में

कानून व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रदेश में आतंक का पर्याय बना व्यक्ति आज बांदा की जेल में बंद है। जब सत्ता पैदल चलकर समाज के अंतिम छोर तक पहुंचती है, वहीं से रामराज्य प्रारंभ होता है। भाजपा इसी पथ पर पैदल चली और आज सभी चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सभी के सामने है।

कोरोना पीड़ितों की मदद में जनप्रतिनिधि भी आए आगे

दूसरे सत्र में आगामी कार्य योजना के बारे में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने कहा कि जिले की सीएचसी व पीएचसी को गोद लेकर जनप्रतिनिधियों ने सराहनीय कार्य किया। कोरोना संकट काल में मरीजों और उनके परिवारों की सेवा करने के साथ हालचाल लिया गया। कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम चलाया। पौधारोपण कार्यक्रम के तहत जिले में 13 हजार पौधे कार्यकर्ताओं ने रोपित किए। जिला शिक्षा प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत ई प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आगामी कार्यक्रमों के रूप में मंडल कार्यसमिति की बैठक, विशेष टीकाकरण अभियान सहित गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना जैसे कार्यक्रम तीस अगस्त तक चलाए जाएंगे।

अब आगे की लड़ाई है नजरों में

तीसरे सत्र में जिला भाजपा प्रभारी सत्यपाल सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद आगे की लड़ाई पर हमें फोकस करना है। बूथ की संरचना या गठन सिर्फ कागजों में नहीं चलेगा, उनकी बैठक में मौके में उनकी उपस्थिति आपकी आगे की जीत तय करेगी। प्रत्येक कार्यकर्ता को नेता बनने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, नरैनी राजकरण कबीर, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पुरुषोत्तम पांडेय, माता बदल प्रजापति, संतोष गुप्ता, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला, अशोक त्रिपाठी जीतू, अखिलेश श्रीवास्तव, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, मनोज पुरवार, धर्मेंद्र त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतुल मोहन, तिदवारी ब्लाक प्रमुख दीपशिखा सिंह, बड़ोखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह, मंजू देवी, प्रेमा निषाद, संतराम सिंह व सदाशिव अनुरागी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.