खेत में घुसा मवेशियों का झुंड, दो पक्ष भिड़े
संवादसूत्र बदौसा बदौसा गांव के मजरा ढूढा पुरवा में अन्ना मवेशियों का झुंड खेत में घुसने
संवादसूत्र, बदौसा : बदौसा गांव के मजरा ढूढा पुरवा में अन्ना मवेशियों का झुंड खेत में घुसने से दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि लाठी-डंडे चल गए। दोनों तरफ से पथराव किया गया। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है। दोनों ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
टांनीपुरवा (ढूंढा पुरवा) में रविवार की रात अन्ना जानवरों का झुंड खेतों में घुस गया। इसको लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्ष मारपीट पर अमादा हो गए। लाठी-डंडे चलने के साथ ही एक-दूसरे पर पथराव भी किया। जिसमें एक पक्ष से राममूरत व विशाल और दूसरे पक्ष से शिवप्रसाद तथा रामदीन घायल हुए। ग्रामीणों ने बीच-बचाव के साथ पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अरविद सिंह गौर ने बताया कि घायलों को तत्काल रात में ही प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा भिजवाया गया। सिर में लगी गंभीर चोटों के चलते राममूरत यादव को अतर्रा से जिला अस्पताल, वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है। दोनों पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।