Move to Jagran APP

पीएम के जन्मदिन पर कार्यक्रमों की झड़ी, सुबह से जुटे भाजपाई

जागरण संवाददाता बांदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर भाजपा द्वारा कई कार्यक्रमों

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 07:49 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 07:49 PM (IST)
पीएम के जन्मदिन पर कार्यक्रमों की झड़ी, सुबह से जुटे भाजपाई
पीएम के जन्मदिन पर कार्यक्रमों की झड़ी, सुबह से जुटे भाजपाई

जागरण संवाददाता, बांदा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर भाजपा द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी मंडलों में वृद्धाश्रम, अनाथालय व अस्पतालों में फल वितरण, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान चलाते हुए विभिन्न कार्यक्रम किए गए।

loksabha election banner

पंडित दीनदयाल धाम पीली कोठी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने वृद्धाश्रम व अनाथालय पहुंचकर फल वितरण किया। अनुसूचित मोर्चा के नेतृत्व में खाईंपार मलिन बस्ती में जन्मदिन मनाया। जिला कार्यालय के सभागार में जन्मदिन कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ जिला प्रभारी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लीलावती सिंह द्वारा किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष लीलावती सिंह ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी का संपूर्ण जीवन जनसेवा एवं राष्ट्र सेवा को समर्पित है। देश को नरेन्द्र मोदी के रूप में ऐसा सर्वप्रिय, सक्षम व कुशल नेतृत्व प्राप्त है, जिसने समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण को केंद्र में रखकर नीतियों का निर्माण किया है। विश्व पटल पर भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में तेजी से बदली है। जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच ने कोरोना महामारी के कठिन दौर में न केवल नागरिकों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित किया है बल्कि विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का सफल संचालन कर 75 करोड़ से अधिक टीके लगाते हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान का शंखनाद कर अर्थव्यवस्था को नई स्फूर्ति दी है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, बबेरू चंद्रपाल कुशवाहा, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य माता बदल प्रजापति, संतोष गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, शीला सिंह, प्रभाकर अवस्थी, कल्लू सिंह राजपूत, मनोज पुरवार, उत्तम सक्सेना, संतराम सिंह, दिलीप गुप्ता, राजेश गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.