ग्रामीण क्षेत्र की ईदगाह व मस्जिदों में चंद लोगों ने अदा की नमाज
बबेरू/ नरैनी/ पैलानी/ बदौसा कस्बे सहित आसपास के देहातों में ईद का त्योहार सादगी व शारीरि
बबेरू/ नरैनी/ पैलानी/ बदौसा : कस्बे सहित आसपास के देहातों में ईद का त्योहार सादगी व शारीरिक दूरी के साथ मनाया गया। ईदगाह व मस्जिदों में पूर्व निर्धारित लोगों को प्रवेश दिया गया। उन्होंने नमा•ा अदा कर एक-दूसरे को अपनी मुबारकबाद दी।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते कोविड-19 की शासन ने गाइड लाइन जारी कर दी है। इसी को ध्यान रखते हुए सभी धर्मों के लोग जनहित में पालन कर रहे हैं। 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू है। इसी बीच ईद के त्योहार को लेकर सरकार की ओर से एडवाइजरी भी जारी कर दी गई थी। इसके तहत सभी को घरों में ही नमाज पढ़ने के लिए कहा गया है। ईदगाह पर पांच से सात व्यक्ति ही नमाज अदा करेंगे। इसके चलते बदौसा के निजामी नगर, बरकतपुर, दतौरा, भुसासी आदि क्षेत्रों में ईदगाह पर पूर्व से निर्धारित व्यक्ति ही नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे। वहीं ईद उल फितर की नमाज के बाद दुआओं में मुल्क के अमन-चैन के साथ साथ कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम की भी नमाजियों के द्वारा दुआएं मांगी गई। घरों में ही लोगों ने नमाज अदा की। एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न मस्जिदों पर सुबह से ही पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था। साथ ही देहात क्षेत्रों में भी पुलिस की तैनाती थी। प्रशासन ने उलेमाओं व मस्जिद इमाम से जो अपील की थी, उसका असर देखने को मिला है। सभी ने नियमों का पालन किया है। इसी तरह पैलानी, नरैनी, बबेरू आदि क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने ईद का त्योहार मनाया। एक दूसरे को मोबाइल से बधाई दी।