आयकर के नए कार्यालय परिसर में रोपे 76 पौधे
स्थित नए कार्यालय परिसर में शुक्रवार को पौ
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 07:24 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 07:24 PM (IST)
आयकर के नए कार्यालय परिसर में रोपे 76 पौधे
जागरण संवाददाता, बांदा : आयकर विभाग ने तुलसीनगर स्थित नए कार्यालय परिसर में शुक्रवार को पौधारोपण किया। इस दौरान संयुक्त आयकर आयुक्त ने आजादी का अमृत महोत्सव और पौधों के महत्व के बारे में बताया।
संयुक्त आयकर आयुक्त आरआरएएन शुक्ला ने शुक्रवार को दोपहर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ उन्होंने 76 पौधे रोपे। कार्यक्रम में मौजूद चार्टर्ड एकाउंटेंट आयकर सहित कर्मचारियों से उन्होंने पौधारोपण करने को कहा। पौधारोपण में चार्टर्ड एकाउंटेंट विजय गुप्ता, अधिवक्ता आलोक द्विवेदी, अशोक गुप्ता सहित आयकर अधिकारी रजनीश द्विवेदी, अनिल कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें