Move to Jagran APP

बसों में 60 फीसद महिला सवारियों ने किया सफर

- शून्य किराए का दिया गया टिकट मास्क लगवाकर बैठाया जागरण संवाददाता बांदा परिवहन निगम की ओर से रक्षाबंधन में महिलाओं को निश्शुल्क यात्रा का लाभ दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 10:59 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 06:03 AM (IST)
बसों में 60 फीसद महिला सवारियों ने किया सफर
बसों में 60 फीसद महिला सवारियों ने किया सफर

जागरण संवाददाता, बांदा : परिवहन निगम की ओर से रक्षाबंधन में महिलाओं को निश्शुल्क यात्रा का लाभ दिया गया। इससे बसों में पुरुषों की अपेक्षा महिला सवारियां ज्यादा रहीं। उन्हें परिचालक ने शून्य किराए का टिकट यात्रा के समय दिया। किराया फ्री यात्रा करने से महिलाएं खुश दिखाईं दीं।

loksabha election banner

शासन ने रक्षाबंधन में महिलाओं के लिए बसों में 24 घंटे फ्री यात्रा की छूट दी थी। पर्व को लेकर 16 अतिरिक्त बसें भी चलाई गईं थीं। इससे सोमवार को रोडवेज डिपो से 60 प्रतिशत महिला यात्रियों ने सफर किया। पुरुषों की संख्या महिलाओं के हिसाब से 20 प्रतिशत कम रही है। बस में बैठाने के पहले यात्रियों को सैनिटाइज किया गया। दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक यात्रियों की संख्या बसों में ठीक रही। इसके बाद बसों में सवारियां कम रही हैं। एआरएम परमानंद ने बताया यात्रियों के हिसाब से बसों रोड में निकाला गया है। किसी भी यात्री को साधन की दिक्कत नहीं हुई है।

पर्व को लेकर शहर में रहा अलर्ट, चली चेकिग

बांदा : शासन के निर्देश पर रक्षाबंधन पर जनपद के अंदर अलर्ट रहा। पुलिस टीमें पूरे सयम गश्त करती रहीं। इसके अलावा डॉग स्क्वाड ने प्रमुख चौराहों, बाजार, रोडवेज, धार्मिक स्थलों व स्टेशन आदि में जांच किया। हर जगह पुलिस सक्रिय दिखाई पड़ी। बिना मास्क घूमने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। शहर में सीओ सिटी आलोक मिश्रा व कोतवाली प्रभारी आदि पूरे समय भ्रमण करते रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.