सोना खदान में 39 ट्रक व 17 पोकलैंड मशीन सीज
जिले में हो रहे मौरंग के अवैध खनन को लेकर आखिर प्रशासन चेता। सोमवार को डीएम हीरा लाल प्रशासनिक व खनिज अधिकारी के साथ सोना खदान पहुंचे। यहां ओवरलोड मिले 39 ट्रक और प्रतिबंधित 17 हैवी पोलैंड मशीनों को सीज कर दिया। मौके पर दस ह्यूम पाइप डालकर माफिया ने केन की जलधारा रोक दी और पुल बना लिया। डीएम ने इसे तत्काल हटवाया। कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने
जागरण संवाददाता, बांदा : जिले में हो रहे मौरंग के अवैध खनन को लेकर आखिरकार प्रशासन चेता। सोमवार को डीएम अमित सिंह बंसल प्रशासनिक व खनिज अधिकारी के साथ सोना खदान पहुंचे। यहां ओवरलोड मिले 39 ट्रक और प्रतिबंधित 17 हैवी पोकलैंड मशीनों को सीज कर दिया। मौके पर दस ह्यूम पाइप डालकर माफिया ने केन की जलधारा रोक दी और पुल बना लिया। डीएम ने इसे तत्काल हटवाया। कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, एडीएम संतोष बहादुर सिंह सहित पूरे फौजफाटा के साथ मंडल मुख्यालय से चंद कदम दूर भुरेड़ी स्थित सोना खदान में छापा मारा। इस दौरान बड़े पैमाने पर यहां अवैध खनन होते मिला। डीएम ने खनिज अधिकारी शैलेंद्र मौर्या को इस पर कड़ी फटकार लगाई। मौके पर 39 ट्रक मौरंग से ओवरलोड मिले। साथ ही 100 ट्रकों में पोकलैंड मशीनों से मौरंग लोड की जा रही थी। डीएम को खदान में 17 प्रतिबंधित हैवी पोकलैंड मशीने मिलीं जो अवैध खनन कर रही थी। छापामारी के समय एक मशीन खदान से कुछ दूर भागते हुए पकड़ी गई। मौके पर धर्मकांटा चालू मिला, पर उसके आपरेटर रूम का ताला बंद था। भरे हुए ट्रक धर्मकांटे से न गुजर बगल से निकल रहे थे। यह खनन नियमों का उल्लंघन है। साथ ही खनन माफिया केन नदी की जलधारा रोककर दस बड़े ह्यूम पाइप डाले थे। मौरंग निकासी के लिए यहां अवैध पुल बनाया गया था। मौके पर खदान का सीमांकन भी नहीं मिला। डीएम ने इतने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के नाक के नीचे चल रहे अवैध खनन पर सभी अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर सौरभ शुक्ला और खनिज अधिकारी को भरे हुए ट्रकों का विवरण मांगा। साथ ही कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी अवैध खनन या ओवरलोडिग मिली तो वह संबंधित पर सख्त कार्रवाई करेंगे।
डीएम साहब ! अछरौड़ व कनवारा खदानें भी देखिए
भुरेड़ी की सोना खदान से चंद दूरी पर अछरौड़ और कनवारा की आधा दर्जन खदानों में भी रातोंदिन धड़ल्ले से अवैध खनन चल रहा है। खनिज अधिकारी और प्रशासन की निगाहें वहां तक नहीं पहुंच रही हैं। सोना खदान में बड़ी कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि डीएम साहब अछरौड़ व कनवारा खदान में भी देखिए।