300 ग्रामीणों ने अवैध खनन के खिलाफ किया जल सत्याग्रह
जागरण संवाददाता, बांदा : अवैध खनन पर लगाम न लगाए जाने से नाराज 300 ग्रामीण गुरुवार को केन तट
जागरण संवाददाता, बांदा : अवैध खनन पर लगाम न लगाए जाने से नाराज 300 ग्रामीण गुरुवार को केन तट पर पहुंच गए और जल सत्याग्रह की अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। दोषी बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधायकों ने मौके पर जाकर अपर पुलिस अधीक्षक व एडीएम से जल्द कार्रवाई से अवगत कराने को कहा है।
कोलावल रायपुर के ग्रामीण किसान कई दिनों से बालू खनन को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जब अधिकारियों ने उनकी अनसुनी कर दी तो गुरुवार से केन नदी में जल सत्याग्रह शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन विरोधी नारे लगाए। कहा कि दबंग बालू ठेकेदार बंदूकों के बल पर आठ पोकलैंड मशीनों को लगाकर अवैध खनन करा रहे हैं। गांव वालों का इससे बड़ा नुकसान हो रहा है। विरोध करने पर धमकाते हैं। रात में हवाई फाय¨रग कर दहशत फैलाई जा रही है। ट्रकों की आवाजाही से रास्ता अवरुद्ध है। किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। शिकायत के बाद भी उनकी सुनी नहीं जा रही है। वह जल सत्याग्रह तभी खत्म करेंगे जब उन्हें न्याय मिलेगा। कहा कि किसानों की भूमिधरी जमीन में जबरन रास्ता बना लिया गया है। फसलों का कोई मुआवजा आदि नहीं दिया जा रहा है। किसानों के सत्याग्रह में गुरुवार को नरैनी विधायक राजकरन कबीर और ¨तदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति भी दोपहर में शामिल हुए। दोनों जनप्रतिनिधयों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया। मौके पर आए एडीएम संतोष बहादुर ¨सह और अपर एसपी लाल भरत कुमार से अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में अवगत कराने को कहा।