मौरंग लदे 22 ओवरलोडेड वाहन सीज
जागरण संवाददाता बांदा ओवरलोडिग के खिलाफ चलाए गए अभियान में सोमवार को गिरवां व शहर क
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 11:03 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 11:03 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बांदा : ओवरलोडिग के खिलाफ चलाए गए अभियान में सोमवार को गिरवां व शहर की अतर्रा चुंगी के पास मौरंग लदे 22 ओवरलोडेड वाहन सीज किए गए। कई चालकों के पास मौरंग से संबंधित कागजात भी नहीं मिले।
एएसपी महेंद्र प्रताप सिंह, खनिज अधिकारी सुभाष सिंह व सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने अतर्रा चुंगी के पास वाहनों की जांच की। इस दौरान 11 ओवरलोडेड वाहन पकड़ में आए, जबकि गिरवां में भी 11 वाहन सीज किए गए। कुछ चालकों के पास मौरंग से संबंधित कागजात नहीं मिले। खनिज अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि ओवरलोडिग के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें