कोरोना से 16 ने और जीती जंग, 2488 हुए स्वस्थ
जागरण संवाददाता बांदा कोरोना के 16 मरीज उपचार के बाद और स्वस्थ हो गए। जबकि 4 महिलाओं
जागरण संवाददाता, बांदा : कोरोना के 16 मरीज उपचार के बाद और स्वस्थ हो गए। जबकि 4 महिलाओं समेत 18 नए संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेशन में उपचार दिया जा रहा है।
जिले में अब तक 2700 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इसमें 2488 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 180 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। बुधवार को शहर के दो होटलों में जांच कराने पर आठ संक्रमित मिले हैं। इससे 48 घंटे के लिए होटल बंद कराए गए हैं। उन्हें सैनिटाइज कराया गया है। इसी तरह नए संक्रमितों में 3 पीडब्लूडी कालोनी में पॉजिटिव आए हैं। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा के निर्देश पर चिकित्सीय टीमें सक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कर रही हैं। शारीरिक दूरी बनाकर रहने के लिए लोगों से कहा जा रहा है। जिससे संक्रमण का फैलाव न हो सके।