Move to Jagran APP

इस बार भी चौधरीडीह वार्ड सदस्य के सिर जिपं अध्यक्ष का ताज

जनपद सृजन से अब तक आधी आबादी ने संभाली कमान दूसरी बार हो रहा निर्विरोध चयन

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Jun 2021 10:44 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jun 2021 10:44 PM (IST)
इस बार भी चौधरीडीह वार्ड सदस्य के सिर जिपं अध्यक्ष का ताज
इस बार भी चौधरीडीह वार्ड सदस्य के सिर जिपं अध्यक्ष का ताज

बलरामपुर: यह संयोग ही है कि इस बार भी हर्रैया सतघरवा ब्लाक के चौधरीडीह जिला पंचायत क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य के सिर अध्यक्ष का ताज बंधा है। 29 जून को भाजपा की आरती तिवारी के निर्विरोध जिपं अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। पिछली बार की अध्यक्ष रामवती भी वार्ड नंबर 17 चौधरीडीह क्षेत्र से ही निर्वाचित हुईं थीं। अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित होने के कारण सपा ने प्रत्याशी बनाया था।

loksabha election banner

जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। अब तक हुए चुनावों में अध्यक्ष की कमान आधी आबादी ने ही संभाली है। अध्यक्ष का पद अनारक्षित होने पर भी महिला ही कुर्सी पर बैठी। गोंडा के साथ बलरामपुर की पहली अध्यक्ष सीमा पांडेय बनीं। गोंडा से अलग होने पर अध्यक्ष पद पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित था। भाजपा की सोनपता अध्यक्ष बनीं। 2000 में महिला के लिए आरक्षित सीट पर भाजपा की स्वर्गीय सरोजरानी ने जीत दर्ज की। इसके बाद अध्यक्ष पद अनारक्षित हो गया। हुमा रिजवान ने जीत दर्ज की। अगले चुनाव में महिला के लिए आरक्षित होने पर दूसरी बार हुमा रिजवान ने निर्विरोध कब्जा किया। अनुसूचित जाति महिला के रूप में रामवती अध्यक्ष चुनी गईं।

दूसरी बार हुआ निर्विरोध:

1997 में बलरामपुर जिला बना। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद 1998 में गोंडा से अलग होकर सृजित किया गया। तब से अब तक हुए चुनावों में यह दूसरा मौका होगा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन हो रहा है। पहली बार पूर्व सांसद रिजवान जहीर की पत्नी हुमा रिजवान 2011 में निर्विरोध चुनी गईं। आरती तिवारी दूसरी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.