दो पक्षों के बीच पथराव, चार नामजद
बलरामपुर : कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर मुहल्ले में गुरुवार की देर रात दो पक्षों के बीच पथर
बलरामपुर :
कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर मुहल्ले में गुरुवार की देर रात दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर पीएसी व पुलिस बल ने पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। पथराव की घटना छेड़छाड़ के विरोध में बताई जा रही है। पथराव में शामिल तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
बताया जाता है कि एक महिला के साथ 13 नवंबर की रात एक युवक ने छेड़छाड़ की थी। अगले दिन दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया था। आरोप है कि गुरुवार रात एक बार फिर महिला के साथ आरोपित युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पहुंची महिला की सास के साथ भी आरोपित व उसके साथियों ने अभद्रता की। उलाहना लेकर आरोपित के घर जाने पर वहां मौजूद लोगों ने छत से पथराव शुरू कर दिया। जिससे कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांज कर लोगों को तितर-बितर किया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। तनाव को देखते हुए पुलिस रात भर मौके पर डटी रही। प्रभारी निरीक्षक एसके ¨सह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।