Move to Jagran APP

पुआल से ढका मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप

डेढ़ माह पहले हुई थी कोर्ट मैरिज पति से अनबन के बाद दो माह से मायके में रहती थी मोमिना

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 10:08 PM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 10:08 PM (IST)
पुआल से ढका मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप
पुआल से ढका मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप

बलरामपुर : क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी दिलशाद की पुत्री मोमिना का शव शनिवार सुबह सड़क किनारे गड्ढे में पुआल से ढका मिला। गन्ना काट रहे बिहारी मजदूरों ने अलाव जलाने के लिए पुआल उठाया तो शव देखकर शोर मचाया। मृतका के परिवारजन ने उसके पति जावेद अहमद निवासी गोपलापुर मानीगढ़ पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के ससुरालजन के खिलाफ मुकदमा लिखकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

मृतका की मां रजिया का आरोप है कि मोमिना व जावेद ने करीब डेढ़ साल पहले कोर्ट मैरिज किया था। दोनों लखनऊ में रहते थे। छह माह पहले मोमिना ने एक बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद पति-पत्नी में अनबन हो जाने से वह दो माह से मायके में रह रही थी। गुरुवार की रात जावेद ने मोमिना को फोन कर गांव के पूरब स्थित यूकेलिप्टस के बाग में बुलाया। मोमिना उससे मिलने चली गई। आधा घंटा बाद दोनों का फोन स्विच ऑफ हो गया। मोमिना के न लौटने पर परिवारजन ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच जावेद ने ससुराल आकर कहाकि परेशान न हो, मैं मोमिना को खोज लूंगा। शुक्रवार की रात ससुराल में रुकने के बाद शनिवार सुबह जावेद बिना बताए चला गया। शनिवार सुबह गड्ढे में उसका शव पड़ा मिला।

अपर पुलिस अधीक्षक एके मिश्र, क्षेत्राधिकारी उतरौला राधारमण सिंह व तहसीलदार उतरौला रोहित कुमार मौर्य ने घटना स्थल का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक राम दवन मौर्य ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर जावेद व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.