यातायात नियमों की जानकारी से रहेंगे सुरक्षित
30 अप्रैल तक मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह, मिलेगी यातायात नियमों की जानकारी संवादसूत्र, बल
30 अप्रैल तक मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह, मिलेगी यातायात नियमों की जानकारी
संवादसूत्र, बलरामपुर : 29वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरुकता अभियान सोमवार को शुरू हो गया। उप संभागीय परिवहन अधिकारी फरीदउद्दीन ने इसकी शुरूआत प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर की। नगर के एक इंटर कॉलेज में कार्यशाला हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों से रूबरू कराया गया। एआरटीओ ने कहाकि वाहन चलाने से पहले यातायात नियमों की जानकारी होना आवश्यक है। नियम व संकेत का ज्ञान न होने से अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। जिसमें लोगों को जान गवांनी पड़ती है। इसपर नियंत्रण के लिए 30 अप्रैल तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। जिसमें स्कूली छात्र, चालक व सामान्य लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा। कहाकि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने वाले व्यक्ति के नाम पता बताने की अनिवार्यता समाप्त हो गई है। अब कोई भी अस्पताल मदद करने वाले को नाम पता बताने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है। ऐसा होने पर संबंधित व्यक्ति सीएमओ से शिकायत कर सकता है। यातायात प्रभारी रवींद्र यादव ने कहाकि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चौपहिया चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात भी दुर्घटना की सौगात बन सकता है। कार्यशाला में बच्चों को प्रोजेक्टर के जरिए दुर्घटनाओं पर आधारित लघु फिल्में भी दिखाई गईं। यात्रीकर अधिकारी प्रेम चंद्र, शादाब, निशांत, विक्रम शर्मा, अमित यादव, अर¨वद कुमार मौजूद रहे।